Latest news

रात 2 बजे घर में घुसा दरिंदा… चाकू अड़ाकर दुष्कर्म, बिल्हा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर/बिल्हा। बिल्हा थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, 13 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 26 मार्च की रात करीब 2 बजे आरोपी घर में घुसा, चाकू अड़ाकर उसे डराया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
रात का फायदा… अकेली महिला को बनाया निशाना
पीड़िता के अनुसार, घटना के समय वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी मुकेश कुमार ढीमर (23), निवासी वार्ड क्रमांक 3 बिल्हा, घर में घुस आया और वारदात को अंजाम दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बिल्हा पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
टीम गठित… दबिश देकर आरोपी गिरफ्तार
मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।
पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद 14 अप्रैल को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इन धाराओं में केस दर्ज
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है, जिसमें दुष्कर्म, धमकी और जबरन घुसपैठ से संबंधित प्रावधान शामिल हैं।
कार्रवाई में इनकी अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक अमर चन्द्रा, आरक्षक अर्जुन जांगड़े और संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।