Latest news

बिलासपुर में ‘ऑपरेशन बदमाश’ … 146 गुंडों की हाजिरी, चाकू-तलवार के साथ धरपकड़… पुलिस का शहरभर में बड़ा क्रैकडाउन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

बिलासपुर।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अब तक की सबसे आक्रामक कार्रवाई को अंजाम दिया है। एक साथ पूरे जिले में चलाए गए विशेष अभियान में निगरानी सूची के बदमाशों को थानों में तलब कर न सिर्फ उनकी ‘कुंडली’ खंगाली गई, बल्कि सड़कों पर हथियार लेकर घूम रहे आरोपियों को मौके पर दबोच लिया गया। 146 बदमाशों की चेकिंग, 34 का सत्यापन, 15 मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और वारंटियों की गिरफ्तारी—इस ऑपरेशन ने अपराधियों में सीधा संदेश दे दिया है कि अब हर गतिविधि पुलिस की नजर में है।
पूरे जिले में एक्शन मोड: हर थाने में बदमाशों की पेशी
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ अभियान चलाया गया। निगरानी और गुंडा सूची में दर्ज अपराधियों को थानों में बुलाकर—
उनकी गतिविधियों, संपर्कों और आवागमन की जांच की गई
आय के स्रोतों का सत्यापन किया गया
पुराने मामलों की समीक्षा कर कोर्ट में उपस्थिति और वारंट की स्थिति चेक की गई
इस दौरान कुल:
146 गुंडा बदमाशों की चेकिंग
34 निगरानी बदमाशों का सत्यापन
15 मामलों में BNSS की धारा 126, 129, 135 के तहत कार्रवाई
03 वारंट तामील
अनुपस्थित बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।
केस 1: स्कूटी में घूम रहे थे ‘चलता-फिरता खतरा’, दो बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार
थाना तोरवा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
आरोपी:
हर्ष कुकरेजा (20 वर्ष)
राकेश ध्रुव (33 वर्ष)
दोनों को पेंडलवार नर्सिंग होम के पास संदिग्ध हालत में पकड़ा गया
तलाशी में कमर में छिपाकर रखे गए 2 धारदार चाकू (तलवारनुमा) बरामद
एक एक्टिवा स्कूटी (CG10 AZ 7497) भी जब्त
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर मारपीट के लिए हथियार रखते थे। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
केस 2: हेमुनगर में दहशत फैलाने वाला बदमाश चाकू के साथ गिरफ्तार, साथी फरार
रात के वक्त हेमुनगर इलाके में एक युवक को धक्का देकर विवाद शुरू करने वाला बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
आरोपी:
सागर सिंह (20 वर्ष), गणेश नगर नयापारा
पहले गाली-गलौज, फिर साथियों के साथ बेसबॉल स्टिक और पाइप लेकर हमला करने पहुंचा
पुलिस की चेकिंग के दौरान मौके से धारदार चाकू सहित पकड़ा गया
दो साथी हथियार छोड़कर फरार
आरोपी पर गाली-गलौज, धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया।
केस 3: 6 फरार वारंटियों पर शिकंजा, अड्डेबाजों पर भी कार्रवाई
तोरवा पुलिस ने एक साथ कई मोर्चों पर कार्रवाई करते हुए—
06 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें शामिल:
चेतन नाग
रोहित ध्रुव
अभिषेक उर्फ कलुवा
अमित बघेल
आलोक टांडी
चंद्रप्रकाश कोल उर्फ गुंडा
इसके अलावा:
02 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
अड्डेबाजी और नशाखोरी वाले स्थानों पर लगातार चेकिंग
केस 4: पुरानी रंजिश में चाकू-हथौड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार
सिटी कोतवाली क्षेत्र में पुरानी दुश्मनी ने हिंसक रूप ले लिया।
आरोपी:
अनुराग कश्यप (21 वर्ष)
पीड़ित को गाली-गलौज कर चाकू लेकर दौड़ाया
घर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और हथौड़ी से बुलेट बाइक में तोड़फोड़
पुलिस ने त्वरित दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया
जब्त:
धारदार चाकू
हथौड़ी
मामले में बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजा गया।
केस 5: हनुमान जयंती विवाद में 6 आरोपी गिरफ्तार, दोनों पक्षों पर कार्रवाई
हनुमान जयंती रैली के दौरान पुरानी रंजिश ने झगड़े का रूप ले लिया।
सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया:
सुजीत पाण्डेय
अमन उर्फ डिंपल
आयुष खटीक
चंदन खटीक
अभिषेक उर्फ अभी
रितीक खटीक
सभी के खिलाफ धारा 170, 126, 135 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए गए
पुलिस का साफ संदेश: ‘नजर में हो तुम’
सभी बदमाशों को थाने बुलाकर कड़ी चेतावनी दी गई
दोबारा अपराध करने पर जमानत निरस्त कराने तक की कार्रवाई की तैयारी
संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी जारी

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।