Latest news

बिलासपुर में युवा व्यापारी नेता को बड़ी जिम्मेदारी, नितिन छाबड़ा बने भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। शहर के व्यापारी वर्ग के लिए गर्व और खुशी का विषय सामने आया है। बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के युवा अध्यक्ष नितिन छाबड़ा को भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ, जिला बिलासपुर शहर का संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके लंबे समय से किए जा रहे संगठनात्मक कार्य, व्यापारी हितों के प्रति समर्पण और मजबूत नेतृत्व क्षमता का परिणाम मानी जा रही है।
नितिन छाबड़ा ने पिछले वर्षों में व्यापारी वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है और विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी पहचान शहर में एक ऊर्जावान, सक्रिय और कर्मठ युवा नेता के रूप में स्थापित हो चुकी है। वर्तमान में वे बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं और पिछले एक वर्ष से इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।
इसके अलावा वे भाजपा युवा मोर्चा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है, खासकर पंजाबी समाज और अन्य सामाजिक गतिविधियों में वे नियमित रूप से योगदान देते रहे हैं।
नियुक्ति के बाद नितिन छाबड़ा ने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए संगठन को मजबूत करेंगे और पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इधर, बुधवारी बाजार व्यापारी संघ ने भी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी का आभार जताया है। संघ के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने इसे व्यापारी वर्ग के लिए सम्मानजनक निर्णय बताया।
इस अवसर पर अमरजीत सिंह दुआ, राकेश अग्रवाल, बलजीत खनुजा, संजय सलूजा, सुरेंद्र आजमानी, तविंदर पाल अरोरा, मोहन जैसवानी, असितपाल जुनेजा, दर्शन छाबड़ा, हार्दिक तेजानी, वीजू भोजवानी, सुनील, रमेश भोजवानी, राकेश सोनी, मनोज सोनी, रवि राव, जसवीर गांधी, अमन होरा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।