


बिलासपुर। हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर बिलासपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शहर के विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास सैकड़ों समर्थकों और सहयोगियों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।
शोभायात्रा का आयोजन हिंदू नववर्ष यात्रा समिति द्वारा किया गया, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा, धार्मिक झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


“वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देता है सनातन धर्म”
मीडिया से चर्चा के दौरान त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि सनातन धर्म पूरे विश्व के कल्याण की भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि “हमारे धर्म में समस्त विश्व को एक परिवार माना जाता है, जो ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को दर्शाता है।”
उन्होंने चैत्र नवरात्रि और नव संवत्सर के प्रारंभ की शुभकामनाएं देते हुए सभी नागरिकों को विक्रम संवत 2083 की बधाई दी।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस दौरान मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, राहुल श्रीवास, हर्ष कश्यप, दीपक श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, मनोहर श्रीवास, निखिल श्रीवास, मनोज श्रीवास, ओम प्रकाश शर्मा, सुखदेव तिवारी, रामेश्वर केसरी, मनीष भट्ट, संजय वर्मा, सुरेंद्र श्रीवास, शुभम श्रीवास, जितेंद्र शर्मा, चरण सिंह, अजीश श्रीवास, हरिश श्रीवास, नवीन दुबे, प्रियंक सराफ, मंगल वाजपेई, सुनील यादव, असलम खान, कामरान खान, बंटी खान, श्रीमती रजनी शुक्ला, भावना विजय तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।
धार्मिक उत्साह का माहौल
पूरे शहर में हिंदू नववर्ष को लेकर उत्साह का माहौल रहा। जगह-जगह स्वागत, पुष्पवर्षा और भव्य आयोजन किए गए। शोभायात्रा ने शहर में सांस्कृतिक एकता और धार्मिक आस्था का संदेश दिया।

