Latest news

बीएनआई की व्यावसायिक बैठक में नेटवर्किंग और व्यापार विस्तार पर जोर

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। Courtyard by Marriott Bilaspur में शुक्रवार को बीएनआई (बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल) की महत्वपूर्ण व्यावसायिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया, जहां आपसी सहयोग, नेटवर्किंग और व्यापार विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में नेटवर्किंग व्यवसाय की सफलता का एक मजबूत आधार बन चुकी है। बीएनआई जैसे संगठन न केवल व्यापार को गति देते हैं, बल्कि आपसी विश्वास और सहयोग को भी सशक्त बनाते हैं।
“Givers Gain” पर आधारित है बीएनआई का मॉडल
बीएनआई के एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. किरणपाल चावला ने संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बीएनआई “Givers Gain” की अवधारणा पर काम करता है, जहां सदस्य एक-दूसरे के व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग करते हैं।
वहीं बीएनआई कोलबोरेटर्स के अध्यक्ष डॉ. सचिन यादव ने बताया कि इस चैप्टर के माध्यम से अब तक सदस्यों को कुल 119 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार प्राप्त हो चुका है, जो संगठन की मजबूती और आपसी विश्वास का प्रमाण है।
पदाधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी
बैठक में उपाध्यक्ष अभिजीत रॉय, सचिव देवेंद्र बघेल, विजिटर होस्ट मनीष जैन सहित बीएनआई के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय दिया और संभावित व्यावसायिक सहयोग पर चर्चा की।
भविष्य की योजनाओं पर मंथन
बैठक के दौरान सदस्यों ने आगामी समय में संयुक्त रूप से विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, नेटवर्क को मजबूत करने और नए अवसरों की तलाश पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।