Latest news

बिलासपुर में ‘आदित्य प्रॉपर्टीज़’ का उद्घाटन, कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने किया शुभारंभ

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर शहर के कोनी क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर चौक, रमतला रोड में ‘आदित्य प्रॉपर्टीज़’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिष्ठान के संचालक युवा कांग्रेस नेता शुभम श्रीवास एवं पंडित जितेंद्र शर्मा ‘जीतू’ ने अतिथियों का श्रीफल, बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

उद्घाटन अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि कोनी, बिरकोना, रमतला, सेदरी और रतनपुर रोड क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहे हैं। यहां एजुकेशन हब के साथ-साथ हरियाली और बेहतर लोकेशन के कारण लोग आवासीय और व्यावसायिक जमीन की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में ‘आदित्य प्रॉपर्टीज़’ जैसे विश्वसनीय संस्थान की शुरुआत से आमजनों को सुरक्षित और भरोसेमंद प्रॉपर्टी खरीदने में सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर पंडित जितेंद्र शर्मा ‘जीतू’, सुरेंद्र श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास, चरण सिंह राज, निखिल श्रीवास, मनोहर श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, सोनू श्रीवास, गोविंद यादव, आकाश ठाकुर, अनिल यूके, हरिश श्रीवास, रमेश श्रीवास, आशीष श्रीवास सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

फैक्ट फाइल:

  • स्थान: हनुमान मंदिर चौक, रमतला रोड, कोनी
  • प्रतिष्ठान: आदित्य प्रॉपर्टीज़
  • संचालक: शुभम श्रीवास, पंडित जितेंद्र शर्मा ‘जीतू’
  • मुख्य अतिथि: त्रिलोक चंद्र श्रीवास
  • अवसर: हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि प्रारंभ

इस आयोजन के साथ क्षेत्र में रियल एस्टेट सेक्टर को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।