योग परिवार का होली मिलन समारोह में डॉ.प्रमोद तिवारी सर विशेष रूप से अतिथि के रूप में शामिल हुए
योग साधकों द्वारा योग स्पोर्ट्स के माध्यम से टैलेंट की खोज
बिलासपुर। योग प्रशिक्षको को बहुत जल्द एक सुनहरा अवसर योग सेवा से जुड़ने बिलासपुर योगासन स्पोर्ट्स एसोसियेशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में संगठन के पदाधिकारी योग साधकों का बैठक सह होली मिलन कार्यक्रम रखा गया और इसमें सभी के विचार लिए गए। विश्व योग दिवस के पहले योग के लाभ को घर घर पहुंचाने सभी ने संकल्प लिया और समाज सेवा के लिए समाज के लोगों तक योग के स्वास्थ्य लाभ और योग टैलेंट को संगठन के माध्यम से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में पहुंचाने पर चर्चा हुई आने वाले समय में इसका लाभ लोगों तक पहुंचे और समाज के हर व्यक्ति तक यह परिवार सेवा भाव से जुड़े यह प्रयास किया जाये।



बैठक में प्रमुख रूप से बिलासपुर योगासन स्पोर्ट्स एसोसियेशन के संरक्षक डॉ . किरणपाल सिंह चावला जी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने संगठन के उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है, अध्यक्ष डॉ.आशीष जायसवाल जी ने संगठन के विस्तार पर चर्चा किया और सभी को मिलकर कार्य करने की बात कही, डा.प्रमोद तिवारी सर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और संगठन के उद्देश्य को लेकर मिलकर आगे बढ़ने की सहमति दी ,डॉ .लक्ष्मी अनंत जी ने संगठन के द्वारा आगे बहुत से कार्य करने पर विस्तार से चर्चा की ,जय कौशिक ने स्कूल शिक्षा विभाग में हर विद्यालय तक योग साधकों को पहुंचने और योग के प्रति सजग रहकर कार्य करने की बात कही,डॉ.शंकर यादव जी ने अलग अलग विभाग तक संगठन के विस्तार पर बल दिया,डॉ.शालिनी सरकार जी ने योगा प्रोटोकाल और योग साधकों को योग रिफ्रेशर कोर्स कराकर योग को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने पर चर्चा की ,डॉ.आलोक शर्मा जी ने टैक्निकल टीम को मजबूत करने की बात कही, एस पी रजक ने आनलाइन और आफलाइन योग क्लास संगठन के माध्यम से बढ़ाने की बात कही,डॉ . शेख शाहिद सर ने योगगासन स्पोर्ट्स एसोसियेशन के विस्तार पर और डॉ . सतीष गोयल जी ने योग साधकों को योग आयोग के माध्यम से पर्याप्त अवसर दिलाने प्रयास करने पर अपनी बात रखी। आने वाले समय में इसका लाभ बिलासपुर के लोगो को निश्चित रुप से मिलेगा और योग को घर घर पहुंचाने प्रयास किया जायेगा।

