बिलासपुर,रायपुर , कोरिया| 06 मार्च 2026
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के घोषित परिणामों में छत्तीसगढ़ की एक किसान परिवार की बेटी ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। 24 वर्षीय दर्शना सिंह पिता अरुण सिंहने यूपीएससी परीक्षा में 383वीं रैंक हासिल कर आईपीएस के लिए चयनित होकर नई उपलब्धि दर्ज की है। खास बात यह है कि दर्शना ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव में रहकर पूरी की और सीमित संसाधनों के बावजूद देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
जानकारी के अनुसार दर्शना सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा गांव से ही पूरी की। आगे चलकर उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। लगातार मेहनत और तैयारी के बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 383वीं रैंक हासिल कर आईपीएस सेवा में स्थान प्राप्त किया।
दर्शना सिंह के परिवार की पृष्ठभूमि भी साधारण रही है। उनके पिता किसान हैं, जबकि मां पार्षद हैं। परिवार के सहयोग और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
बताया जा रहा है कि दर्शना सिंह अपने जिले की पहली महिला अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने यूपीएससी में चयनित होकर यह गौरव हासिल किया है। उनकी सफलता के बाद परिवार, परिचितों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
गांव से निकलकर देश की प्रतिष्ठित सेवा तक
दर्शना सिंह की सफलता को इस दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गांव से की और बाद में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। सीमित संसाधनों के बीच तैयारी करते हुए उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
परिवार की पृष्ठभूमि
पिता : किसान
मां : पार्षद
उपलब्धि : यूपीएससी में 383वीं रैंक, आईपीएस के लिए चयन
विशेषता : जिले की पहली महिला अभ्यर्थी जिनका यूपीएससी में चयन हुआ
दर्शना सिंह की इस उपलब्धि को लेकर उनके क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
रायपुर : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल प्रदेश के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
रायपुर, 6 मार्च 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, डायमंड सिंह ध्रुव, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया को उनकी उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन होनहार बेटे-बेटियों की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह दिखाती है कि निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊँचाई को प्राप्त किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि छत्तीसगढ़ के युवाओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के सपनों को नई ऊर्जा और दिशा देने वाली प्रेरणा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये सभी प्रतिभाशाली युवा प्रशासनिक सेवाओं में रहते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

