24 घंटे में दर्जनों गिरफ्तारियां, हजारों रुपये की शराब-जप्ती, सघन पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च
Bilaspur बिलासपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बिलासपुर जिले सहित पूरे बिलासपुर रेंज में पुलिस ने व्यापक और बहुस्तरीय कार्रवाई अभियान चलाया। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह तथा बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देशों के बाद सभी थाना प्रभारियों को सख्त मॉनिटरिंग, शांति समिति बैठकों, फ्लैग मार्च, निगरानी बदमाशों की चेकिंग और अवैध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिले के कोनी, तोरवा, रतनपुर, सीपत, सिविल लाइन और मल्हार चौकी क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों में आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, बीएनएसएस की धाराओं और स्थायी वारंटों के तहत कार्रवाई की गई।













थाना कोनी : 60 पाव देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
अपराध क्रमांक 83/2026
धारा – 34(2) आबकारी एक्ट
दिनांक 01.03.2026 को मुखबिर सूचना पर इंजीनियरिंग कॉलेज रोड, कोनी में घेराबंदी कर हीरो एचएफ डिलक्स (CG-10 BN 3208) मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्तियों को रोका गया।
गिरफ्तार आरोपी:
पुरूषोत्तम खांडे, उम्र 36 वर्ष, ग्राम हरदी, थाना तखतपुर
झगरू राम गाहिरे, उम्र 32 वर्ष, ग्राम गंधीरवाडीह, थाना पथरिया, जिला मुंगेली
दोनों के संयुक्त कब्जे से लाल एवं हरे रंग के बैग में रखी 60 नग रोमियो देशी प्लेन मदिरा (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की गई।
जब्ती विवरण:
कुल शराब मात्रा: 10,800 एमएल
शराब कीमत: ₹4,800
मोटरसाइकिल कीमत: ₹20,000
कुल जुमला रकम: ₹24,800
आरोपियों द्वारा कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेजा गया।
➤ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई (कोनी)
थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत निम्न आरोपियों पर कार्रवाई की गई:
संदीप खरे (27), ग्राम जलसों
रघु लोनिया (21), ग्राम घुटकु
शिवनाथ (34), ग्राम घुटकु
थाना तोरवा : शांति समिति बैठक और बदमाशों पर शिकंजा
होली पर्व के पूर्व थाना तोरवा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें गणमान्य नागरिकों को पर्व शांति से मनाने की अपील की गई।
➤ गिरफ्तार आरोपी (धारदार हथियार प्रकरण)
अभय छिपेल (23), बापू उपनगर
विजय पासी (22), लालखदान
प्रथम चौहान (35), लालखदान मानिकपुर
तीनों के कब्जे से धारदार हथियार बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
➤ अवैध शराब प्रकरण
विकास भारती (26), देवरीखुर्द — 52 पाव देशी मदिरा जब्त
➤ वारंटी गिरफ्तारी
अरमान अली (21), लालखदान
करण पासी (29), लालखदान
दोनों को लंबे समय से फरार रहने पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
मल्हार चौकी (थाना मस्तूरी) : आत्महत्या मामले में प्रेमी गिरफ्तार
ग्राम धनगवां में युवती द्वारा 26-27 फरवरी की रात आरोपी राजू लहरिया (33) के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में जांच उपरांत आरोपी को बिलासपुर सरकंडा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा पिछले तीन वर्षों से शारीरिक शोषण किया जा रहा था तथा विवाह से इंकार के बाद युवती ने आत्महत्या की। आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
थाना रतनपुर : छेड़छाड़ आरोपी, महुआ शराब और वारंट तामिली
➤ नाबालिग से छेड़छाड़
रामू मरपच्ची (21), ग्राम खैरा डुबान, थाना पाली — फरार आरोपी गिरफ्तार
➤ शराब जब्ती
लव कुमार साहू उर्फ विक्की साहू (28), नवापारा — 10 लीटर कच्ची महुआ शराब (₹2,000)
➤ अन्य कार्रवाई
05 स्थाई वारंट तामील
03 गुण्डा/आदतन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
थाना सीपत : 38 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
ग्राम सीपत नहरपारा में रेड कर:
महेंद्र खरे (26)
राकेश वर्मा (35)
के कब्जे से 38 लीटर कच्ची महुआ शराब (₹11,400) जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया गया।
➤ गुंडा/निगरानी बदमाश कार्रवाई
लिल्ली वर्मा (27)
हामील मोमीन उर्फ टीपू (23)
नितेश यादव (19)
धारा 170 बीएनएसएस के तहत जेल भेजा गया।
➤ बाउंड ओवर
नमन वर्मा (20)
जमुना शिकारी उर्फ टिल्लू (55)
थाना सिविल लाइन : आर्म्स एक्ट और 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
➤ आर्म्स एक्ट
मृत्युंजय सिंह (42), डबरीपारा
अभिषेक सिंह (22), कुदुदंड
➤ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई (11 आरोपी)
राजा ओझा, धर्मेंद्र खांडे, रवि सिंगरौल, रितिक ध्रुव, आदित्य सिंगरौल, साबिद खान, सोनू भोरे, हनी जायसवाल, प्रशांत राठौर, बब्लू उर्फ रोहित सांडे, चंद्रप्रकाश बंजारे को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
’’ अगामी होली त्योहार मे शांति व्यवस्था हेतु सिरगिटटी पुलिस ने कडी कार्यवाही
’’ 08 गिरफ्तारी वारंटी,
- 03 आरोपियो के विरुद्ध आर्म्स एक्ट
- 02 आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया है।
’’ 03 आरोपी के कब्जे से 03 नग धारदार चाकू जप्त किया गया ’’ 11 आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया
’’ गिरफ्तारी वारंटी आरोपियो के नाम:-
- राजेश धू्रव पिता बहोरन धू्रव उम्र 21 साल निवासी नयापारा सिरगिटटी
- लोकेन्द्र तिवारी पिता देवदत्त तिवारी उम्र 28 साल निवासी गुडी पारा धूमा
- प्रमोद कुर्मी पिता स्व राजू उम्र 23 साल निवासी वार्ड नंबर 12 सिरगिटटी
- राकेश धू्रव पिता शीतल उम्र 22 साल निवासी नयापारा सिरगिटटी
- पवन साहू पिता बोधराम साहू उम्र 30 साल निवासी नयापारा सिरगिटटी
- चंदन गोस्वामी पिता साधु शरण उम्र 18 साल निवासी नयापारा सिरगिटटी
- सुभाष साहू पिता मुकेश उम्र 18 साल निवासी नयापारा
- दीप रोशन पिता स्व धनश्याम उम्र 20 साल निवासी विष्णु चौक तिफरा
’’ आर्म्स एक्ट के आरोपियो के नाम:- - तारन निर्मलकर पिता बिसरु राम उम्र 32 साल निवासी भैरव नगर तिफरा
- सत्यनारायण यादव उर्फ बोदा पिता तीरिथ राम उम्र 24 साल निवासी माता चौरा सिरगिटटी
- अमन श्रीवास पिता संजय उम्र 23 साल निवासी नयापारा सिरगिटटी
’’ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के आरोपियो के नाम:-
01.सरेश यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 29 साल निवासी नयापारा सिरगिटटी
02.मुखीवर्मा पिता रघुवीर वर्मा उम्र 36 साल निवासी विष्णु चौक तिफरामामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अगामी होली मे शांती व्यवस्था बनाये रखने व लडाई झगडा कर अशांति फेलाने वालो पर कार्यवाही करने हेतु श्रीमान उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा निर्देश दिये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन के दिशा निर्देश पर सिरगिटटी पुलिस द्वारा टीम गठित कर लगातार क्षेत्र मे संघन पेट्रोलिंग कर आशांती फेलाने वाले 03 आरोपियो के कब्जे से 03 नग धारदार चाकू जप्त कर गिरफ्तार किया गया इसी दौरान पिछले कई वर्षो से फरार 08 गिरफ्तारी को गिरफ्तार किया गया इसी होली के दौरान मारपीट कर लडाई झगडा कर अशांती फेलाने वाले 02 आरोपियो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई इस प्रकार सिरगिटटी पुलिस द्वारा 13 आरोपियो के विरुद्ध कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।
रेंज स्तर पर हाई अलर्ट और फ्लैग मार्च
आईजी रामगोपाल गर्ग द्वारा रेंज के सभी जिलों को शांति समिति बैठक, पिकेट पॉइंट, सतत पेट्रोलिंग, डीजे नियंत्रण, ट्रिपल राइडिंग, नशाखोरी, हुड़दंग और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर विशेष सख्ती के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमें:
200 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी
50 से अधिक वाहन शामिल रहे
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय कर अफवाह फैलाने वालों पर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।
त्योहार से पहले कड़ा संदेश
अवैध शराब, धारदार हथियार, फरार वारंटी, गुंडा बदमाश, छेड़छाड़ आरोपी और नशा कारोबारियों पर एक साथ हुई इन कार्रवाइयों ने जिले में स्पष्ट संकेत दिया है कि होली के दौरान कानून व्यवस्था से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पूरे जिले और रेंज में लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग और निगरानी जारी है।

