Latest news

स्कूल के पास घर में चल रहा था ‘सीक्रेट हुक्का बार’, 5 युवक दबोचे

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

सरकण्डा पुलिस की रेड: ₹500 प्रति घंटा लेकर परोसा जा रहा था फ्लेवर, हुक्का पार्ट-कोल हीटर जब्त
बिलासपुर। थाना सरकण्डा क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्कूल के पास घर में चोरी-छिपे संचालित हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से हुक्का संचालक सहित 5 युवकों को गिरफ्तार कर हुक्का पार्ट, कोल हीटर और फ्लेवर समेत अन्य सामग्री जब्त की है। मामला अप.क्र. 259/2026 दर्ज कर कोटपा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
आर्यन पब्लिक स्कूल के पास घर में चल रहा था धंधा
पुलिस के अनुसार आर्यन पब्लिक स्कूल के समीप एक मकान में प्रतिघंटा 500 रुपए लेकर सिगरेट-तंबाकू युक्त फ्लेवर के साथ हुक्का परोसा जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही सरकण्डा थाना टीम ने तत्काल दबिश दी।
रेड के दौरान अथर्व पाण्डेय अपने साथियों के साथ हुक्का पीते हुए मिला। मौके से हुक्का पार्ट (2 नग), कोल हीटर (1 नग), फ्लेवर का डिब्बा तथा अन्य संबंधित सामग्री बरामद कर जब्त की गई।
नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई
जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के निर्देश रजनेश सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर) द्वारा दिए गए हैं। उनके निर्देश पर पंकज पटेल (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर) और निमितेश सिंह (सीएसपी सिविल लाइन/सरकण्डा) के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर सतत पेट्रोलिंग और मुखबिर तंत्र सक्रिय रखा गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में गठित टीम ने 27 फरवरी 2026 को सूचना पर रेड कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी
अथर्व पाण्डेय उर्फ शुभ उर्फ चिकू (18 वर्ष)
निवासी – पलास 16, राजकिशोर नगर, सरकण्डा
विनित एलानी (24 वर्ष)
निवासी – रामकृष्ण एन्क्लेव, सीपत चौक, सरकण्डा
किन्सु विश्वास (18 वर्ष)
निवासी – पैसिफिक अपार्टमेंट, तोरवा धानमंडी, थाना तोरवा, बिलासपुर
यथार्थ कश्यप (18 वर्ष)
निवासी – जोरापारा, अलंकार भवन के पास, सरकण्डा
समीर पटेल (19 वर्ष)
निवासी – राजकिशोर नगर, जोरापारा, अलंकार भवन के पास, सरकण्डा
जब्त सामग्री
हुक्का पार्ट – 2 नग
कोल हीटर – 1 नग
हुक्का फ्लेवर – 1 डिब्बा
अन्य हुक्का संबंधित सामग्री
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा एक्ट) की धारा 4, 21(1), 21(2), 27 के तहत वैधानिक कार्रवाई दर्ज की है। आगे की कार्यवाही थाना सरकण्डा द्वारा की जा रही है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।