Latest news

छत्तीसगढ़ सरकार का मेगा शो बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में, सीएम  साय 28 फरवरी को 263 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
6 Min Read

24.28 लाख किसानों के खाते में 10,324.84 करोड़ की आदान सहायता राशि का अंतरण, बिलासपुर के 1.25 लाख से अधिक किसान लाभान्वित
होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, वृहद किसान सम्मेलन में जुटेगा जनसमूह
बिलासपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान जिले को 263 करोड़ 16 लाख 81 हजार रुपए के 89 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 15 करोड़ 98 लाख 53 हजार रुपए की लागत के 7 कार्यों का लोकार्पण तथा 247 करोड़ 18 लाख 28 हजार रुपए की लागत के 82 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।


मुख्यमंत्री बिल्हा विकासखंड के रहंगी खेल मैदान में दोपहर 12 बजे आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में शामिल होंगे, जहां वे कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रदेश के 24.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ 84 लाख रुपए की आदान सहायता राशि का अंतरण करेंगे। इनमें बिलासपुर जिले के 1 लाख 25 हजार 352 किसानों को 494 करोड़ 38 लाख रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा तथा कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, श्री दिलीप लहरिया, श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, राज्य पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
सात प्रमुख कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें शामिल हैं—
3.51 करोड़ रुपए से रतनपुर-कोटा-लोरमी मार्ग स्थित चांपा नाला पर सेतु निर्माण
2.50 करोड़ रुपए से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर
75 लाख रुपए से मस्तूरी के लुथरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन
2.20 करोड़ 65 हजार से खारंग जलाशय स्पील चैनल, प्रोटेक्शन वॉल व कांक्रीटिंग
2.06 करोड़ 79 हजार से देवकिरारी स्टॉपडेम (बिल्हा)
2.86 करोड़ 9 हजार से मोहतरा वितरक नहर लाइनिंग व मरम्मत कार्य
2.08 करोड़ 85 हजार से परसदा (उमरिया) स्टॉपडेम निर्माण
लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सड़कों का व्यापक जाल
लोक निर्माण विभाग संभाग-1 के तहत 20.41 करोड़ से सीपत-बलौदा-कोरबा मार्ग (14.40 किमी) का मजबूतीकरण, 8.39 करोड़ से हथनी-नवागांव-गोड़ी-उड़गन मार्ग, 10.03 करोड़ से मोपका-खैरा-गतौरा-जयरामनगर मार्ग (9.70 किमी), 7.41 करोड़ से नेवसा-गढ़वट मार्ग, 19.05 करोड़ से सोनसरी-मुकुंदपुर मार्ग सहित दर्जनों मार्गों का निर्माण एवं उन्नयन होगा।
कोनी फारेस्ट रेस्ट हाउस से पत्रकार कॉलोनी अशोक नगर आशाबंद लिंक मार्ग (दो लेन) 8.30 करोड़ में विकसित किया जाएगा। देवकीनंदन चौक से महामाया चौक, टेलीफोन एक्सचेंज पहुंच मार्ग, भदरापारा-बरभांठा मार्ग सहित शहरी संपर्क मार्गों का भी लोकार्पण होगा।
सेतु निर्माण से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट
सेतु निर्माण संभाग के अंतर्गत—
3.95 करोड़ से चितावर-अमोरा मार्ग पर मनियारी नदी पुल
2.34 करोड़ से सरसेनी सागर मार्ग पर घोंघा नदी पुल
8.55 करोड़ से चोरहादेवरी-परसदा मार्ग पर खारून नदी पुल
6.94 करोड़ से पोंड़ी-आकडी लावर मार्ग पर अरपा नदी पुल
11.78 करोड़ से दगोरी-निपनिया मार्ग पर शिवनाथ नदी पुल
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 27 से अधिक ग्रामीण मार्ग
पीएमजीएसवाई अंतर्गत खोंधरा मेन रोड से पटपरी (10.25 करोड़), कोरबी-हरदीपारा (3.67 करोड़), कलमीटार-भदरैयाडीह (6.67 करोड़), बेलगहना-आमागोहन-रिगरिगा (3.29 करोड़), दारसागर-खसरियापार (6.43 करोड़), सकेती बस्ती-जोगीदीप (1.59 करोड़) सहित 27 से अधिक ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं उन्नयन किया जाएगा।
पीएम जनमन योजना के तहत दारसागर से झरना (बैगामोहल्ला) तक 6.14 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण होगा।
स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में बड़े निर्माण
आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत कोटा विकासखंड के मोहली, मिट्ठू नवागांव, कुरदर, पुडू, कंचनपुर, दवनपुर, नेवसा, खोंगसरा, परसापानी, चपोरा, सल्का नवागांव एवं शिवतराई में 19.39 लाख की लागत से आदिवासी बालक आश्रम एवं छात्रावासों का निर्माण।
तखतपुर में 9.03 करोड़ की लागत से नवीन मातृ-शिशु अस्पताल, बिलासपुर में 13.93 करोड़ से फिजियोथेरेपी महाविद्यालय तथा 75 लाख से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण।
शहरी अधोसंरचना और जल संसाधन कार्य
खारंग जल संसाधन संभाग के तहत मस्तूरी विकासखंड में पाराघाट माइनर एवं भिलाई माइनर-1 नहरों का जीर्णोद्धार।
बिल्हा में वार्ड स्तरीय विकास कार्यों में सियान सदन (19.51 लाख), सामुदायिक भवन (वार्ड 11 व 12), बस स्टैंड निर्माण (22.40 लाख), हाईमास्ट लाइट (33.75 लाख), नाली निर्माण, सीसी रोड, रोड चौड़ीकरण, फुटपाथ, पोल स्थापना, वाहन शेड सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
28 फरवरी को रहंगी (बिल्हा) में आयोजित इस कार्यक्रम में विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास के साथ-साथ प्रदेशभर के किसानों के खातों में सहायता राशि का सीधा अंतरण किया जाएगा, जिसमें बिलासपुर जिले के एक लाख से अधिक किसान शामिल होंगे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।