Latest news

पेयजल संकट से निपटने विकास भवन और जोन कार्यालयों में बनाया गया कंट्रोल रूम

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

गर्मी के मौसम में जल संकट के निराकरण के लिए किया जा रहा प्रयास

निगम मुख्यालय के अलावा सभी जोन स्तर में भी कंट्रोल रूम

बिलासपुर- गर्मी में पेयजल संकट के त्वरित निराकरण के लिए नगर निगम ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है। आगामी गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल संकट से निपटने नगर निगम लगातार प्रयास में जुटा है,इसके लिए पहली बार कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर बनाए गए कंट्रोल रूम में नगर निगम कार्यालय विकास भवन के प्रथम तल पर कंट्रोल रूम (दूरभाष नं. 07752-471224) की स्थापना की गई है। श्री अनुपम तिवारी, कार्यपालन अभियंता (मो. नं. 9993596615) को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विकास भवन के कंट्रोल रूम में शिकायतों को दर्ज करने एवं निराकरण कराने हेतु कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें श्री रियाज हुसैन सहायक ग्रेड-03,मो.7000200800 जो कन्ट्रोल रूम में प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे। इसके बाद दोपहर 02 बजे से शाम 05:30 बजे तक श्री प्रेमनारायण जायसवाल स्वच्छता पर्यवेक्षक मो. 7470357576 की ड्यूटी रहेगी। पेयजल संबधी समस्या या शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर या फिर नोडल अधिकारी और ड्यूटीरत कर्मचारियों को को फोन कर शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।

जोन स्तर पर भी कन्ट्रोल रूम

नगर निगम सीमांतर्गत जोन क्रमांक 1 से 8 में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल से संबंधित शिकायतों का निराकरण करने हेतु जोन स्तर पर भी कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जोन के कन्ट्रोल रूम में निम्नानुसार अधिकारियों / कर्मचारियों की ड्यूटी गई है जिनके नंबर पर फोन करके जोन क्षेत्र में पेयजल संबंधी समस्या से अवगत कराया जा सकेगा।

जोन क्र.-1 सकरी जोन कार्यालय

श्री हितेश मक्कड़, उप अभियंता, मो.9907826133

जोन क्र.-2 तिफरा जोन कार्यालय

श्री आशीष कुमार गुप्ता, उप अभियंता,मो.7987003705

जोन क्र. 3, 4, 5 हेतु पंप हाउस

श्री भूषण पैकरा, उप अभियंता,मो.7745902646

श्री धर्मेन्द्र जोशी, सहायक ग्रेड-3 मो.9827994849

जोन क्र.-6, तोरवा जोन कार्यालय

श्री चन्द्रशेखर साहू, सहायक अभियंता,मो.8770705880

जोन क्र.-7, जिला खेल परिसर सरकण्डा जोन कार्यालय

श्री गोपाल अग्रवाल, उप अभियंता मो.9340969140

जोन क्र.-8, सिटी बस डिपो जोन कार्यालय

श्री देवनारायण मरकाम, उप अभियंता मो.8770786315

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।