Latest news

शराब के लिए पैसे मांगकर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार, झपटमार से मोबाइल-नकदी बरामद

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read


थाना कोनी क्षेत्र: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर धारदार हथियार से हमला

थाना – कोनी, जिला – बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अपराध क्रमांक – 74/26
धारा – 296, 115(2), 351(3), 119(1) बीएनएस
गांव जलसों में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी सुनील कौशिक निवासी जलसों ने 23 फरवरी 2026 को थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 फरवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे वह गांव के गुड़ी चौक के पास सामान लेने गया था। वहां पहले से खड़े आरोपी ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे।
पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद जेब से धारदार चीज निकालकर हमला कर चोट पहुंचाई।
रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी की गई।
गिरफ्तार आरोपी –
चंदर उर्फ टोबो वर्मा, पिता दिलहरण वर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जलसों, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 24 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


सिटी कोतवाली क्षेत्र: स्कूटी सवार झपटमार दबोचा, मोबाइल-नकदी बरामद
थाना – सिटी कोतवाली, जिला – बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अपराध क्रमांक – 142/26
धारा – 304 बीएनएस
सिटी कोतवाली पुलिस ने झपटमारी कर मोबाइल और नगदी छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 23 फरवरी 2026 को प्रार्थिया अपनी स्कूटी से होटल जीत कांटिनेंटल, शिव टाकीज चौक में एक पार्टी में शामिल होने जा रही थी। होटल के सामने पीछे से काले रंग की स्कूटी पर सवार अज्ञात युवक ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गया।
पर्स में Vivo Y53 मोबाइल, 4500 रुपये नगद और आलमारी की चाबी रखी थी। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।
सीसीटीवी फुटेज और हुलिए के आधार पर मुखबिर सूचना पर आरोपी को टिकरापारा क्षेत्र से दबिश देकर पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी –
सौरभ पासी, पिता दिनेश पासी, उम्र 20 वर्ष, निवासी पुराना हाईकोर्ट के पीछे, अटल आवास, शिव मंदिर के सामने, टिकरापारा, सिटी कोतवाली।
पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG10/AP2103, छीना गया पर्स, मोबाइल और नगदी जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दोनों मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।