
साहिल कश्यप बने मंडल अध्यक्ष, संगठन विस्तार पर जोर
बिलासपुर।
बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर (छ.ग.) के अंतर्गत युवा मोर्चा दक्षिण मंडल की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन, साथ ही संभाग प्रभारी, सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देश तथा जिला कोर ग्रुप के निर्णय के बाद की गई।
भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव की अनुशंसा पर युवा मोर्चा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष साहिल कश्यप ने पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की।
पदाधिकारियों की सूची (युवा मोर्चा – दक्षिण मंडल, विधानसभा बिलासपुर)
मंडल अध्यक्ष
साहिल कश्यप
मंडल उपाध्यक्ष
अरूज मिश्रा
राजाराम मानिकपुरी
मंडल महामंत्री
शुभम यादव
मंडल मंत्री
भूपेन्द्र गुप्ता
नितिन श्रीवास
अभिषेक गौतम
मनीष कश्यप
मंडल कोषाध्यक्ष
मानस यादव
सह-कोषाध्यक्ष
वैभव उपाध्याय
कार्यालय प्रभारी
अमन ताम्रकार
कार्यालय सहप्रभारी
अनमोल ठाकुर
सोशल मीडिया प्रभारी
पराग उके
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति

लघोषणा के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और दक्षिण मंडल में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने कहा कि नई टीम आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
मंडल अध्यक्ष साहिल कश्यप ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि संगठन हित सर्वोपरि रहेगा और हर कार्यकर्ता को साथ लेकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इसी क्रम में युवा मोर्चा दक्षिण मंडल के महामंत्री नियुक्त होने पर शुभम यादव को कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।

