Latest news

छत्तीसगढ में ज़मीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर खरीदी-बिक्री करने वाले शातिर ठग को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 यह है आरोपी

1. कुलदीप पाण्डेय उर्फ बंटी

पिता: स्व. शअखिल पाण्डेय

उम्र: 34 वर्ष

निवासी: सागरदीप कॉलोनी फेस 2, उसलापुर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर

2. जितेन्द्र सिंह ठाकुर

पिता: स्व. हनुमान सिंह ठाकुर

उम्र: 44 वर्ष

निवासी: रेलवे फाटक के पास, अमेरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर खरीदी बिक्री करने वाले साथी तक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
11.11.2024 को प्रार्थी अश्वनी कुमार कंवर, तहसीलदार सकरी द्वारा थाना सकरी में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि भूईयां एप सिटीजन पोर्टल पर फर्जी रजिस्ट्री दस्तावेज अपलोड कर नामांतरण कराने का प्रयास किया गया। इस संबंध में पुलिस ने धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत पांच अलग-अलग अपराध दर्ज किए।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी कुलदीप पाण्डेय और जितेन्द्र सिंह ठाकुर घटना के बाद से फरार थे। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, थाना सकरी और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट) की संयुक्त टीम ने दिनांक 26.11.2024 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कौन है मुख्य आरोपी
कुलदीप पाण्डेय एक शातिर ठग है और उसके खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में भी अपराध दर्ज हैं। इसके अलावा, फर्जीवाड़े की कई शिकायतें पहले भी प्राप्त हो चुकी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय से रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। इससे अन्य ऐसे मामलों में उनकी संलिप्तता के खुलासे की संभावना है।

 बिलासपुर पुलिस की आम जनता से अपील:
“ज़मीन की खरीदी-बिक्री करते समय सतर्क रहें और इस प्रकार के शातिर ठगों से बचें। दस्तावेजों की सटीकता और प्रामाणिकता की अच्छे से जांच कर लें।”

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।