Latest news

यादव प्रीमियर लीग सीजन-1: क्वार्टर फाइनल में रोमांच, विनायक 11, साईं 11, बोल बम 11 और नर्सिंग 11 की शानदार जीत

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर। यादव समाज द्वारा आयोजित यादव प्रीमियर लीग (सीजन-1) के नौवें दिन का खेल मुकाबलों और जोश से भरपूर रहा। क्वार्टर फाइनल के चार मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात और विकेटों की झड़ी के बीच चार टीमों ने सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।


पहला क्वार्टर फाइनल: विनायक 11 ने बजरंग 11 को हराया

पहला मुकाबला विनायक 11 बनाम बजरंग 11 के मध्य खेला गया। दोनों टीमों ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन अंततः विनायक 11 ने संयमित खेल और बेहतर तालमेल के दम पर जीत दर्ज कर ली। गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ और बल्लेबाजों की आक्रामक पारी ने टीम को विजय दिलाई।

मुख्य अतिथि:
रमेश यदु, रामचंद्र यादव, गोविंद यादव, बुधराम यादव, संतोष यादव, अभिमन्यु यादव, सतीश यादव, राय सिंह यादव, संगीता दुर्गा एवं हर्ष लता।


दूसरा क्वार्टर फाइनल: साईं 11 की शानदार जीत

दूसरा मुकाबला साईं 11 बनाम सुदर्शन 11 के बीच खेला गया। साईं 11 ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की।

मुख्य अतिथि:
माननीय राहुल योगराज टिकरिहा (प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा), लोकेश साहू (प्रदेश मंत्री), विभूति कश्यप (प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी), संदीप साहू, मनीष विश्वकर्मा (प्रदेश नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख), यशपाल लोधी (प्रदेश प्रचार-प्रसार सह प्रमुख), गौरी गुप्ता (प्रदेश उपाध्यक्ष), नीलेश सिंह, सिद्धार्थ दुबे (जिलाध्यक्ष गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)।


तीसरा क्वार्टर फाइनल: बोल बम 11 ने संकटमोचन 11 को हराया

तीसरे मुकाबले में बोल बम 11 बनाम संकटमोचन 11 के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंत में बोल बम 11 ने बेहतर रणनीति और संयम के साथ मैच जीत लिया।

विशिष्ट अतिथि:
देवेंद्र यादव (विधायक, भिलाई), जयंत ठेठवार, आदिल आलम, अनिमेष सिंह, गोपाल दुबे, आशीष जय जायसवाल।


चौथा क्वार्टर फाइनल: नर्सिंग 11 की दमदार जीत

चौथे मुकाबले में महाकाल 11 बनाम नर्सिंग 11 आमने-सामने थे। नर्सिंग 11 ने संतुलित खेल दिखाते हुए मुकाबला जीत लिया और सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

अतिथि:
विवेक बाजपेई, विनय शर्मा, राजा तिवारी, ईशान भंडारी।


आयोजन समिति और संचालन

कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेन्द्र यादव, शरद यादव, विजय यादव, दीपक यादव, छोटू यादव, आकाश यादव, सीएमडी जीतू यादव, मंजीत यादव, भोला यादव, विक्की यादव, आयुष यादव, तरुण यादव, देवेंद्र यादव, आशीष यादव, विलास यादव, पुकार यादव, सन्नी यादव, अवि यादव, वीके यादव, राजा यादव, शुभ सुजल सतेन्द्र यादव सहित समस्त कृष्ण सेना यादव समाज की टीम ने किया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।