बिलासपुर, 13 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के रेडियो निदान विभाग द्वारा 14 फरवरी को स्तन रोग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
यह कार्यशाला बिलासपुर स्थित होटल द आनंदा इंपीरियल में प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगी।
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश कुमार अग्रवाल हैं। सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमनेश मूर्ति तथा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल कोनी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.पी. सिंह का मार्गदर्शन कार्यक्रम को प्राप्त होगा।
कार्यशाला में विभागाध्यक्ष रेडियो निदान डॉ. अर्चना सिंह द्वारा स्तन की जांच संबंधी विधियों पर जानकारी दी जाएगी। विभागाध्यक्ष रोग परीक्षण डॉ. रिचा पुलेला स्तन रोगों की सूक्ष्म जांच पर व्याख्यान देंगी। सहायक प्राध्यापक डॉ. अमन अग्रवाल सुई के माध्यम से जांच प्रक्रिया पर जानकारी देंगे।
एम्स रायपुर के डॉ. राकेश गुप्ता विशेष परीक्षण पद्धति पर व्याख्यान देंगे। इसके पश्चात अपोलो हॉस्पिटल के डॉ. पवन गुप्ता स्तन की उन्नत जांच विधियों पर अपने विचार रखेंगे। डॉ. अंकित श्रीवास्तव एवं डॉ. सुमेधा गुप्ता भी विभिन्न विषयों पर जानकारी देंगे।

