बिलासपुर। वार्ड क्रमांक 46 के दृष्टिबाधित हितग्राही की तीन माह से अटकी राशन समस्या को लेकर newsdawncg.com में खबर प्रकाशित होते ही फूड विभाग हरकत में आ गया। गुरुवार को विभागीय अधिकारियों ने मामले में सुध लेते हुए पीड़ित की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराई और उसका राशन कार्ड दुरुस्त करते हुए जारी कर दिया। खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने इसकी जानकारी दी है।

बीपीएल राशन कार्ड में नाम त्रुटि के कारण दिसंबर से फरवरी तक राशन से वंचित चल रहे हितग्राही को अब उसका हक मिल गया है। विभागीय अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर लंबित प्रक्रिया को पूर्ण किया।
ज्ञात हो कि केवाईसी के दौरान नाम में गड़बड़ी के चलते उसका रिकॉर्ड सिस्टम में मैच नहीं हो पा रहा था, जिसके कारण तीन माह का राशन अटक गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ई-केवाईसी पूर्ण की और राशन कार्ड बनाकर हितग्राही को राहत दी।
अब हितग्राही को नियमित रूप से राशन मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

