Latest news

एसआईआर बनाम मतदाता सूची से वोटरों का नाम उड़ाओ, बेलतरा विधानसभा में लगातार कट रहे मतदाताओं के नाम

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
6 Min Read

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी ने आज भी पकड़ी गड़बड़ी, आठ लोगों के नाम उसी तर्ज पर मतदाता सूची से विलोपित कराने की थी तैयारी

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम सुनियोजित तरीके से विलोपित करने का गोरखधंधा आज भी जारी रहा। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व बेलतरा से कांग्रेस के विधान सभा उम्मीदवार विजय केशरवानी ने कल की तरह आज भी फर्जीवाड़ा पकड़ा।आज आठ मतदाताओं के नाम को मतदाता सूची से विलोपित कराने के लिए फार्म – 7 भरकर बीएलओ को जमा किया गया। अचरज की बात ये है कि जिसने आवेदक के रूप में अपना नाम पुष्पा लिखा है, उस नाम की महिला ही नहीं है। फर्जी नाम से फार्म 7- भरकर अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम को विलोपित कराने की आज भी साजिश रची गई है। विजय केशरवानी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, राज्य और केंद्र सरकार के इशारे पर जिला निर्वाचन के अफसर काम कर रहे हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि यह सिर्फ मतदाता सूची से नाम विलोपित करने की साजितश नहीं है, केंद्र व राज्य शासन की तमाम योजनाआों से वंचित करने सुनियाेजित षड़यंत्र किया जा रहा है। जिनका नाम वोटर लिस्ट से हटाने की तैयारी की जा रही है वे सभी गरीब और निचले तबके के लोग हैं। मुस्लिम,ईसाई व अनुसूचित जाति वर्ग के वोटरों के नाम को सुनियोजित तरीके से सूची से हटाया जा रहा है। मतदाता सूची से हटाने का मतलब साफ है कि केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं से सीधेतौर पर इनको वंचित करना है। मतदाता सूची से नाम विलोपित करने के बाद ऐसे लोग मतदाता नहीं रह जाएंगे। सर्वे सूची में नाम नहीं जुड़ पाएगा। जाहिर है ऐसी स्थिति में योजनाओं से ये बाहर हो जाएंगे। भाजपा की मंशा साफ है, कांग्रेस समर्थित मतदाताओं और कांग्रेस की नीतियों से सीधेतौर पर ताल्लुक रखने वाले मतदाताओं को मतदाता सूची के साथ ही केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं से बाहर का रास्ता दिखाना है। विजय ने कहा कि ,इन गरीबों का इतना ही कुसूर है, कि ये कांग्रेस की रीति नीति का समर्थन करते हैं और कांग्रेस के प्रतिबद्ध मतदाता हैं। विजय ने साफ कहा कि कांग्रेस के प्रति मतदाताओं के साथ पूरी कांग्रेस है। किसी भी हालत में हम इनका नाम मतदाता सूची से विलोपित नहीं होंगे। सड़क की लड़ाई से लेकर सदन और कानूनी लड़ाई सभी के लिए कांग्रेस तैयार है।

@ विजय केशरवानी की भावनात्मक अपील —-

“ विजय केशरवानी ने ज़िला निर्वाचन के अधिकारियों सहित विशेषकर समस्त BLO से भावनात्मक आग्रह किया है कि सरकारे बदलती रहती है आप लोगों को दबाव में नहीं आना चाहिए आप के माध्यम से किसी ग़रीब या पिछले तबके के मतदाता का नाम मतदाता सूची से किसी राजनैतिक साज़िश के कारण काट दिया जाता है तो आपके लिये यह लोकतंत्र और संविधान के लिये घोर पाप होगा ! मतदाता सूची में नाम सिर्फ़ चुनाव के लिए ही नहीं है बल्कि मतदाता सूची में नाम नहीं होने से ग़रीब और समाज में पिछड़े लोगो के साथ साथ उनका परिवार भी प्रभावित होगा सभी तरह के सरकारी योजनाओं से उनका परिवार वंचित हो जाएगा , विशेषकर BLO से आग्रह करता हूँ आप लोगो का भी परिवार है इसलिए आप के माध्यम से किसी गरीब के परिवार का हक्क और अधिकार ना झीन जाये इसलिए हम सबको ग़रीब की “आह “ से बचना चाहिए ,

0 पुष्पा कौन किसी को नहीं है पता
विजय केशरवानी ने कहा कि आज भी बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड में बूथ क्रमांक 194 में 8 महिला मतदाताओं के नाम को मतदाता सूची से विलोपित कराने के लिए पुष्पा नाम की महिला ने फार्म -7 भरकर जमा किया था। पतासाजी करने पर इस नाम की महिला ही नहीं मिली। विजय केशरवानी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों व मतदाताओं ने कलेक्टोरेट में कल से जमकर विरोध कर रहे है और आज पुनः फार्म सात को रद्द कर इन महिलाओं के नाम को मतदाता सूची में शामिल करने की बात कही। विजय ने बताया कि जिन महिला मतदाताओं को मृत या बाहरी बताया जा रहा है इन का नाम वर्ष 2003 के मतदाता सूची में शामिल है। फिर ये कैसे बाहरी हो गए। फार्म सात में इनको बाहरी और कुछ को मृत बताया गया है, ये सभी जिंदा है और वार्ड में वर्षों से रह रही हैं।

0 117 लोगों के नाम को जोड़वाने कल कलेक्टोरेट में हुआ था जमकर विरोध प्रदर्शन
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर के एक वार्ड में निवासरत अल्पसंख्यक समुदाय के 117 मतदाताओं के नाम को विलोपित कराने फार्म सात भरकर जमा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अचरज की बात ये कि 117 लोगों के नाम को मतदाता सूची से विलोपित कराने के लिए एक व्यक्ति ने बीएलओ को फार्म सौंपा था। उसका नाम फर्जी निकला। विजय केशरवानी के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्टोरेट में कांग्रेसजनों व बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने जमकर विरोध जताया था।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।