Latest news

प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में संकुल समन्वयक संघ की जिला बैठक, बिलासपुर में संगठनात्मक रणनीति पर गहन मंथन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read


शिक्षा व्यवस्था की जमीनी मजबूती और संकुल समन्वयकों की भूमिका को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संकुल समन्वयक संघ की बिलासपुर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष की उपस्थिति में हुई इस बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों, कार्यदायित्वों और जिला स्तर पर भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें जिलेभर से पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए।


बिलासपुर।
संकुल समन्वयक संघ की बिलासपुर जिला बैठक रविवार को दोपहर 2:00 बजे से पी.एम. श्री कन्या सरकंडा विद्यालय, बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक में संकुल समन्वयकों के कार्यों से संबंधित सभी प्रमुख विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेशाध्यक्ष विक्रम राय उपस्थित रहे। बैठक को जिला अध्यक्ष वल्लभ रजक, कन्या बिल्हा संकुल समन्वयक केशव वर्मा, कोटा ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार कोरी तथा मस्तूरी ब्लॉक से राहुल भारद्वाज ने संबोधित किया। वक्ताओं ने संकुल समन्वयकों की जिम्मेदारियों, कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और संगठनात्मक एकजुटता पर अपने विचार रखे।

बैठक में जिला के सभी पदाधिकारी एवं जिले के चारों ब्लॉकों से आए ब्लॉक पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रमुख रूप से देवनारायण यादव, राकेश शुक्ला, विकास साहू, सुष्मिता शर्मा, हुकुमचंद पटेल, हीरालाल टंडन, देवव्रत मिश्रा, प्रदीप चांडक, दिनेश पातरे, रघुनंदन आदित्य, राजेंद्र नामदेव, प्रकाश शर्मा, रविन्द्र चतुर्वेदी, विजय कौशिक, सुरेंद्र दुबे एवं रोशन शर्मा की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, जिला स्तर पर समन्वय को मजबूत करने, संकुल समन्वयकों की समस्याओं और उनके समाधान से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के अंत में जिला मीडिया प्रभारी सुनील पांडे द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों, अतिथियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।