Latest news

केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल खान

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

रायपुर | केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मखमूर इक़बाल खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करता है।

मखमूर इक़बाल खान ने कहा कि सरकारी खरीद प्रक्रिया को व्यापारिक देयक निपटान व्यवस्था से जोड़ने का निर्णय ऐतिहासिक है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और छोटे व्यापारियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा। इस व्यवस्था के माध्यम से देशभर के उद्यमियों को 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि अब व्यापारिक देयक निपटान व्यवस्था को लेन–देन निपटान के लिए अनिवार्य किया जा रहा है, जिससे भुगतान में अनावश्यक देरी समाप्त होगी। साथ ही, बिना जमानत ऋण सुविधा को बढ़ावा देने के लिए ऋण गारंटी योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे नए और छोटे उद्यमियों को बड़ा सहारा मिलेगा। मखमूर इक़बाल खान ने कहा कि व्यापारिक प्राप्तियों को संपत्ति आधारित वित्तीय साधन के रूप में प्रस्तुत करने से निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और बाजार में तरलता आएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में किए गए ये प्रावधान छत्तीसगढ़ जैसे विकासशील राज्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इससे प्रदेश में उद्योग, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए पुनः आभार व्यक्त किया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।