Latest news

मनरेगा बचाओ संग्राम: बिलासपुर में कांग्रेस का ब्लॉक-स्तरीय शक्ति प्रदर्शन, 30 जनवरी को चार स्थानों पर एक-दिवसीय धरना

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

बिलासपुर। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध और मनरेगा को कमजोर किए जाने के आरोपों के बीच कांग्रेस ने बिलासपुर में बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 30 जनवरी को बिलासपुर शहर के चार ब्लॉकों में एक-दिवसीय ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन को संगठनात्मक स्तर पर व्यापक रूप देते हुए कांग्रेस ने शहर के प्रमुख चौराहों को धरना स्थल के रूप में चुना है, जहां सुबह से कांग्रेसजनों की मजबूत मौजूदगी रहने की तैयारी है।
धरना कार्यक्रम के तहत ब्लॉक-1 का आयोजन 30 जनवरी को सुबह 11 बजे से नेहरू चौक, बिलासपुर में किया जाएगा। ब्लॉक-2 का धरना उसी दिन सुबह 10.30 बजे से गांधी चौक, जूना बिलासपुर में आयोजित होगा। वहीं ब्लॉक-3 का धरना सुबह 11 बजे से महामाया चौक, सरकंडा में और ब्लॉक-4 का धरना सुबह 11 बजे से दुर्गा मंदिर, बुधवार बाजार में प्रस्तावित है।
इस ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन में संबंधित ब्लॉक के सभी कांग्रेसजन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, वर्तमान विधायकगण, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, पूर्व सांसद प्रत्याशी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व महापौर प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, छाया पार्षद, मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी, सेक्टर एवं वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल रहेंगे। इसके साथ ही महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI), सेवा दल, किसान कांग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक विभाग, विधि विभाग, अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, आईटी सेल और सोशल मीडिया सहित कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को ससम्मान आमंत्रित किया गया है।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को संगठनात्मक रूप से सफल बनाने की जिम्मेदारी चारों ब्लॉकों के अध्यक्षों को सौंपी गई है। ब्लॉक-1 के अध्यक्ष संतोष गर्ग, ब्लॉक-2 के अध्यक्ष तजम्मुल हक, ब्लॉक-3 के अध्यक्ष हितेश देवांगन और ब्लॉक-4 के अध्यक्ष साकेश मिश्रा अपने-अपने क्षेत्रों में धरना कार्यक्रम का संचालन करेंगे।
कांग्रेस संगठन की ओर से यह आंदोलन मनरेगा को लेकर जनभावनाओं को मुखर करने और आमजन, श्रमिकों व ग्रामीण रोजगार से जुड़े मुद्दों को शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर उठाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, जहां चारों ब्लॉकों में एक साथ धरना देकर सियासी संदेश देने की तैयारी है।


—————————–
*ब्लॉक 1 धरना स्थल एवं समय*
*तारीख* :30 जनवरी
*समय* : 11 बजे सुबह से
*स्थान* : 📍नेहरू चौक बिलासपुर

—————————–
*ब्लॉक 2 धरना स्थल एवं समय*
*तारीख* :30 जनवरी
*समय* : 10.30 बजे सुबह से
*स्थान* : 📍गांधीचौक जूना बिलासपुर

—————————–
*ब्लॉक 3 धरना स्थल एवं समय*
*तारीख* :30 जनवरी
*समय* : 11.00 बजे सुबह से
*स्थान* :📍 महामाया चौक सरकंडा

—————————–
*ब्लॉक 4 धरना स्थल एवं समय*
*तारीख* :30 जनवरी
*समय* : 11.00 बजे सुबह से
*स्थान* :📍 दुर्गा मंदिर बुधवार बाजार

—————————–

उक्त कार्यक्रम मे संबंधित ब्लॉक के सभी कांग्रेस जन, वरिष्ठ कांग्रेस जन, वर्तमान विधायक गण, पूर्व सांसद गण, पूर्व विधायकगण, पूर्व महापौर, पूर्व सांसद प्रत्याशीगण, पूर्व विधानसभा प्रत्याशीगण, पूर्व महापौर प्रत्याशीगण , प्रदेश पदाधिकारीगण, पार्षद गण, छाया पार्षद, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी , सेक्टर/वार्ड अध्यक्ष एवं पदाधिकारी ,बूथ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, सेवा दल, किसान काग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ , अल्पसंख्यक विभाग, विधि विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ,आईटी सेल एवं सोशल मिडिया सहित समस्त प्रकोष्ठ के संबंधित ब्लॉक के सम्मानीय कांग्रेस जन ससम्मान आमंत्रित है!

*विनीत*: *सिद्धांशु मिश्रा*
शहर अध्यक्ष
जिला शहर कांग्रेस कमेटी


संतोष गर्ग : अध्यक्ष ब्लॉक 1
तजम्मुल हक : अध्यक्ष ब्लॉक 2
हितेश देवांगन :अध्यक्ष ब्लॉक 3
साकेश मिश्रा : अध्यक्ष ब्लॉक 4

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।