


बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर शहर में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और किसान मोर्चा की जिला व मंडल स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन तथा संभाग व जिला प्रभारियों के निर्देशानुसार, भाजपा बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय पर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुसंशा से यह घोषणा की गई है। नई कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर आगामी संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया है।
युवा मोर्चा की नई टीम घोषित
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। जिला उपाध्यक्ष के रूप में महर्षि बाजपेयी, अंकित पाल, निलेश सिंह और अजय यादव को जिम्मेदारी दी गई है। जिला महामंत्री केतन वर्मा और राजकमल कश्यप बनाए गए हैं। जिला मंत्री के रूप में लव कौशिक, कोमल साहू, अभिनव उपाध्याय, मोनू रजक और अमित सिंह को शामिल किया गया है। जिला कोषाध्यक्ष अंकित गुप्ता तथा सह-कोषाध्यक्ष राहुल सिंह होंगे।
युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों में बिलासपुर पश्चिम से अमर राजपूत, दक्षिण से साहिल कश्यप, मध्य से योगेश देवांगन, पूर्वी से देवाशीष दत्ता, उत्तर से विश्वजीत ताम्रकार, रेलवे से तनुज वोहरा, बिल्हा से विवेक शर्मा, बोदरी से तामेश कौशिक, बरतोरी से चंद्रप्रकाश यादव (मोनू), तिफरा-सिरगिट्टी से पृथ्वी श्रीवास, विजयपुर से सुनील साहू, तखतपुर से सूरज रजक, सकरी से संदीप श्रीवास, गनियारी से अभिलाश लोनिया और काठाकोनी से आनंद अवस्थी को नियुक्त किया गया है।
महिला मोर्चा को भी मिली नई कमान
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा द्वारा घोषित कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के रूप में सुधा गुप्ता, शिप्रा सेमुअल, मंगला पाण्डेय और अनिता श्याम कार्तिक वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। जिला महामंत्री नंदनी क्षत्री और वंदना सिंह होंगी। जिला मंत्री के रूप में रीना गोस्वामी, श्रद्धा तिवारी, लक्ष्मीन साहू, जया पाण्डेय और रेखा कौशिक को दायित्व सौंपा गया है। जिला कोषाध्यक्ष दीपमाला झा बनाई गई हैं।
महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों में बिलासपुर पश्चिम से प्रतिभा मिश्रा, दक्षिण से वंदना तिवारी, मध्य से सोनम साहू, पूर्वी से लोकेश्वरी राठौर, उत्तर से सुमन यादव, रेलवे से कृति झा, बिल्हा से रानी चक्रवर्ती, बोदरी से भारती रजक, बरतोरी से कुसुम साहू, तिफरा-सिरगिट्टी से सरोज साहू, विजयपुर से नंदनी मरावी, तखतपुर से लता कश्यप, सकरी से राजेश्वरी पटवा, गनियारी से संतोशी रामनरेश वस्त्रकार और काठाकोनी से राधा अविनाश वर्मा को नियुक्त किया गया है।
किसान मोर्चा की जिला व मंडल कार्यकारिणी गठित
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत ने जिला पदाधिकारियों की घोषणा की। जिला उपाध्यक्ष के रूप में कोमल सिंह ठाकुर, अशोक कौशिक, विशाल सिंह ठाकुर और सतीश यादव को जिम्मेदारी दी गई है। जिला महामंत्री दिनेश कौशिक और राहुल कश्यप होंगे। जिला मंत्री धर्मेन्द्र चंद्राकर, राजू शर्मा, राजकमल साहू, भागवत मिश्रा और धनीराम यादव बनाए गए हैं। जिला कोषाध्यक्ष शिव कोरी और सह-कोषाध्यक्ष उत्तरा कश्यप को नियुक्त किया गया है।
किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों में बिलासपुर पश्चिम से जी. अनंत, दक्षिण से शिव पटेल, मध्य से सुनील विश्वकर्मा, पूर्वी से चंदन यादव, उत्तर से प्रीतराम साहू, रेलवे से आयुष मेहता, बिल्हा से संतोष यादव, बोदरी से मनीश दुबे, बरतोरी से डॉ. चिंताराम साहू, तिफरा-सिरगिट्टी से मन्नू यादव, विजयपुर से अशोक कौशिक, तखतपुर से विश्वनाथ यादव, सकरी से राकेश भोसले, गनियारी से उमाशंकर कौशिक और काठाकोनी से रामफल निर्मलकर को जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा नेतृत्व ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की अपेक्षा जताई है।



