Latest news

मां सरस्वती की आराधना, कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह ने आरती–पूजन कर नगर व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर।
ज्ञान, विद्या और विवेक की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ी योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह उपस्थित थे। मां सरस्वती की आरती के पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए रविंद्र सिंह ने नगर सहित पूरे प्रदेश के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
पूजा कार्यक्रम के दौरान रविंद्र सिंह ने पूरी श्रद्धा और पारंपरिक विधि-विधान के साथ देवी मां की उपासना की। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण के बीच उनकी सहभागिता आयोजन का प्रमुख केंद्र बनी रही। ज्ञान और सद्बुद्धि की कामना के साथ मां सरस्वती के चरणों में नमन करते हुए उन्होंने आध्यात्मिक भाव प्रकट किया।
इस अवसर पर आयोजित पूजा कार्यक्रम में समिति के प्रमुख पदाधिकारी विकास चंद गोलदार, सुब्रत बनर्जी, आशीष मजूमदार, प्रशांत पांडे, राहुल दुबे, रिंकू मित्रा, बबलू केसरवानी, दिलीप साहू, संजय मुखर्जी, बारीक विश्वास, आर.एन. चटर्जी, चंद्रनाथ चटर्जी, धीरेंद्र केसरवानी, उत्तम चटर्जी, केशव गोरख, संजय दवे, संदीप मिश्रा, गणेश रजक, मनजीत गोस्वामी, साई कुमार, अमित चक्रवर्ती, अशोक बस, जीवन घोष, राजा दत्ता, दीपक मजूमदार, अजय राय, मोनिका घोष, स्मिता मोइत्रा, शिवानी मजूमदार, सीमा सिंह, सविता माहेश्वरी, विमला टोप्पो, देव आशीष नंदी, सौमिक दास गुप्ता, मुकेश दुबे, यश सिंह, पप्पू विष्ट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वीणा वादिनी देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं ने भोग-प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक सौहार्द का वातावरण बना रहा, जिसमें रविंद्र सिंह की सक्रिय भूमिका रही ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।