बिलासपुर।
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक के बाद एक सटीक कार्रवाई की है। खुलेआम सड़क किनारे कच्ची महुआ शराब बेच रहे दो आरोपियों को सिरगिट्टी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। इस कार्रवाई में 33 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 6,600 रुपये आंकी गई है। पूरी कार्रवाई तेज सूचना तंत्र, मौके पर त्वरित पहुंच और सटीक घेराबंदी की मिसाल बनी।
कार्रवाई का पूरा ब्योरा


थाना — सिरगिट्टी
जिला — बिलासपुर (छ.ग.)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर केंवट के नेतृत्व में टीम गठित कर लगातार पतासाजी की जा रही थी।
दिनांक 22.01.2026 को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम पोडी, बाजार चौक के पास रोड किनारे एक व्यक्ति सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और मौके से आरोपी को पकड़ लिया।
आरोपी — 1
नाम — रमेश दास मानिकपुरी
पिता — स्व. दयादास
उम्र — 35 वर्ष
निवासी — कुम्हार पारा, पोडी
थाना — सिरगिट्टी
आरोपी के कब्जे से 21 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत ₹4,200 आंकी गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 48/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इसी दिन दूसरी सूचना पर पुलिस ने ग्राम सिलपहरी, गुडी मोहल्ला, सतनामी पारा मेन रोड के किनारे दबिश दी, जहां एक अन्य व्यक्ति पीले रंग के प्लास्टिक थैले में कच्ची महुआ शराब की बिक्री कर रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ा।
आरोपी — 2
नाम — प्रेम कुमार धीरज
पिता — स्व. तिजउ
उम्र — 40 वर्ष
निवासी — गुडी मोहल्ला, सतनामी पारा, ग्राम सिलपहरी
थाना — सिरगिट्टी
आरोपी के कब्जे से 11 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत ₹2,200 आंकी गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 47/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
तेज नेतृत्व, सटीक कार्रवाई
दोनों मामलों में थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर केंवट के नेतृत्व में गठित टीम की सक्रियता और मौके पर तेज निर्णय क्षमता साफ नजर आई। सूचना मिलते ही बिना देरी किए घेराबंदी, मौके से बरामदगी और विधिसम्मत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।



