Latest news

नशे, तस्करी और अवैध कारोबार पर बिलासपुर पुलिस का एकसाथ प्रहार: शराब कोचियों से लेकर गांजा तस्कर और फरार पशु तस्कर तक सलाखों के पीछे

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
6 Min Read


बिलासपुर।
जिले में अवैध नशे, मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने एक के बाद एक बड़ी कार्रवाइयाँ करते हुए अपराधियों की कमर तोड़ दी है। रतनपुर, कोनी, बेलगहना और कोटा अंचल में हुई इन कार्रवाइयों में शराब कोचियों, गांजा तस्करों और महीनों से फरार पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। अलग-अलग मामलों में लाखों रुपये मूल्य की अवैध सामग्री, वाहन और संपत्ति जब्त की गई है। इन कार्रवाइयों में स्थानीय स्तर से लेकर अंतरराज्यीय नेटवर्क तक की कड़ियाँ सामने आई हैं।
केस हिस्ट्री – 1
नगपुरा मेला जाने से पहले दबोचे गए शराब कोची, मोटरसायकल समेत शराब जब्त
थाना – रतनपुर
जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
रतनपुर थाना क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री पर लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शराब कोचियों को रंगे हाथों पकड़ा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
दिनांक 20 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसायकल में भारी मात्रा में शराब लेकर नगपुरा मेला की ओर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना पर ग्राम नगपुरा मेन रोड पर घेराबंदी कर रेड की गई।
गिरफ्तार आरोपी
रामू वर्मा पिता रामकुमार वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी नगपुरा
निलेश कश्यप पिता हिन्छाराम कश्यप, उम्र 52 वर्ष, निवासी गिधौरी
जप्त सामग्री
32 पाव देशी प्लेन शराब
10 लीटर कच्ची महुआ शराब
परिवहन में प्रयुक्त मोटरसायकल
कुल अनुमानित कीमत – ₹4,560
दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, आरक्षक आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर, धनराज कुम्भकार एवं मनीष जायसवाल की विशेष भूमिका रही।
केस हिस्ट्री – 2
होटल की आड़ में गांजा बिक्री, 2 किलो मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार
थाना – कोनी
जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
थाना कोनी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 20 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पोसरा निवासी एक व्यक्ति होटल की आड़ में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। NDPS एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी
रोशन उर्फ छोटू तिवारी
पिता – स्व. राजकुमार तिवारी
उम्र – 38 वर्ष
निवासी – बाजारपारा, ग्राम पोसरा
थाना – कोनी, जिला बिलासपुर
जप्त मशरूका
02 किलोग्राम गांजा – कीमत ₹40,000
01 मोबाइल फोन – कीमत ₹28,000
आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
केस हिस्ट्री – 3
13 किलो गांजा, दो मोटरसायकल और मोबाइल के साथ अंतरजिला गिरोह धराया
चौकी – बेलगहना
थाना – कोटा
जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
बेलगहना चौकी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 22 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कोटा की ओर से मोटरसायकल में गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के निर्देश पर टीम गठित की गई।
ग्राम पंडरापथरा के पास घेराबंदी कर दो मोटरसायकलों पर सवार तीन पुरुष और एक महिला को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी
गजेन्द्र कुमार खत्री (राजस्थान निवासी, हाल मुकाम लोरमी)
नीरज उर्फ मोन्टू निवासी राम्हेपुर लोरमी
मंगलू राम साहू निवासी डिण्डौल
सरस्वती साहू निवासी डिण्डौल
जप्ती
13 किलोग्राम गांजा – कीमत ₹6,50,000
02 मोटरसायकल
04 मोबाइल फोन
नकद ₹1,750
कुल जप्त संपत्ति – ₹8,41,250
पूछताछ में मुख्य आरोपी द्वारा गांजा बलांगिर (उड़ीसा) से लाकर आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करना सामने आया। आरोपियों को धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक हेमंत सिंह, आरक्षक अंकित जायसवाल, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम, कौशल बिन्झवार एवं महिला आरक्षक गोमती पेन्द्रो की अहम भूमिका रही।
केस हिस्ट्री – 4
595 हजार के मवेशी और 10 लाख का वाहन जब्त, फरार पशु तस्कर रायपुर से गिरफ्तार
थाना – रतनपुर
जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
पशु तस्करी के एक बड़े मामले में रतनपुर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद फरार आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 10 सितंबर 2025 को सूचना मिली थी कि कोरबा–बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग से एक आयशर वाहन में बिना चारा-पानी के मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर उत्तर प्रदेश के कत्लखाने की ओर ले जाया जा रहा है।
पूर्व में की गई रेड कार्रवाई में
17 नग मवेशी (13 भैंसा, 2 भैंस, 2 मृत)
कीमत करीब ₹5,95,000
आयशर वाहन कीमत करीब ₹10,00,000
जब्त किए गए थे। मामले में एक आरोपी फरार था।
गिरफ्तार आरोपी
इरफान कुरैशी
पिता – सुभान कुरैशी
उम्र – 31 वर्ष
निवासी – व्ही.व्ही. विहार, थाना मोआ, जिला रायपुर
लगातार पतासाजी के बाद आरोपी के रायपुर स्थित निवास पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक मेलाराम कठौतिया, सउनि दिनेश तिवारी, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह और आरक्षक राजेन्द्र साहू की भूमिका रही।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।