Latest news

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा,  बिलासपुर ब्लाक क्रमांक 1 की जिम्मेदारी संतोष गर्ग को

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने बिलासपुर जिले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के नए अध्यक्षों की सूची जारी कर संगठन में नई ऊर्जा भरने का प्रयास किया है। जारी आदेश के अनुसार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न ब्लॉकों में नए चेहरों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।


बिलासपुर सिटी ब्लॉक क्रमांक 1 की जिम्मेदारी संतोष गर्ग को सौंपी गई है, जो शहर कांग्रेस कमेटी में पूर्व महामंत्री रह चुके हैं। संगठन में कुछ समय निष्क्रिय रहने के बावजूद उनके पुराने अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। ब्लॉक क्रमांक 2 का नेतृत्व अब तजम्मुल हक करेंगे। वे पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय के करीबी माने जाते हैं और दो बार पार्षद तथा एमआईसी सदस्य रह चुके हैं। अरविंद शुक्ला के कार्यकाल में वे जोन अध्यक्ष की भूमिका भी निभा चुके हैं। सरकंडा ब्लॉक (क्रमांक 3) की कमान हितेश देवांगन के हाथों में दी गई है। पार्षद चुनाव में हार के बावजूद उनके संगठनात्मक कौशल और वार्ड में मजबूत पकड़ के कारण उन्हें अवसर दिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी का समर्थन भी उनके चयन का प्रमुख आधार माना जा रहा है। रेलवे जोन क्षेत्र के ब्लॉक क्रमांक 4 में साकेत मिश्रा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भले ही वे संगठन के लिए नया चेहरा हों, लेकिन कांग्रेस से उनका जुड़ाव काफी पुराना बताया जा रहा है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।