Latest news

मकर संक्रांति पर शिक्षा और संवेदना का संगम: नगपुरा स्कूल के 133 बच्चों को मिले स्वेटर, जूते-मोजे

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर,नगपुरा। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नगपुरा में उल्लास और उमंग का वातावरण देखने को मिला। समाजसेवी श्रीमती कल्पना झा (पति श्री प्रवीण झा) के सौजन्य से आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को शाला के समस्त 133 बच्चों को सर्दी से राहत देने के लिए स्वेटर, जूते एवं मोजे प्रदान किए गए। बच्चों ने जब नए स्वेटर और जूते-मोजे हाथ में लिए तो उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी।

कार्यक्रम के दौरान तिल-गुड़ के लड्डुओं का भी वितरण किया गया, जिससे मकर संक्रांति का पारंपरिक रंग और गहराया। श्रीमती कल्पना झा ने बच्चों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शाला परिवार ने इस मानवीय और प्रेरणादायी पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

उत्सव को और रंगीन बनाने के लिए बच्चों द्वारा पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर सरपंच श्री विनय कौशिक, दिनेश ध्रुव, प्रधान पाठक श्रीमती रश्मि पांडे, श्री ऋषि कुमार, श्री मनोज सूर्यवंशी, श्रीमती हेमलता रात्रे, श्रीमती विनीता चौहान, श्री द्वारिका सिंह राजपूत सहित शाला परिवार के सदस्य और सभी बच्चे उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।