



बिलासपुर। जिले के अलग–अलग थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह एक्शन में दिखाई दी। कहीं संभावित विवाद और मारपीट की आशंका पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई तो कहीं अवैध शराब के बड़े जखीरे पर छापा मारा गया। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब व नशा सेवन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी संख्या में लोगों को कार्रवाई के दायरे में लिया गया। एक ही दिन में कोनी और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुई इन कार्रवाइयों ने पूरे जिले में पुलिस की सक्रियता को साफ तौर पर उजागर किया।


संभावित विवाद और मारपीट रोकने को कोनी पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
थाना कोनी, जिला बिलासपुर
थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संभावित विवाद और मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से कोनी पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने 02 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के तहत दोनों आरोपियों को विधिवत अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनी रहे।
आरोपी
रोहन पटेल, पिता स्व. अरुण पटेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी बड़ी कोनी, पटेल पारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर
संतु मनहर, पिता फागु राम मनहर, उम्र 35 वर्ष, निवासी छोटी कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर
61 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोनी पुलिस का बड़ा छापा
थाना कोनी, जिला बिलासपुर
अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने हाथ भट्टी से निर्मित 61 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जप्त शराब की अनुमानित कीमत 12,200 रुपये बताई गई है।
अपराध विवरण
अपराध क्रमांक: 03/2026
धारा: 34(2) आबकारी एक्ट
गिरफ्तार आरोपी
श्रीलाल वर्मा, पिता स्व. सौखी लाल वर्मा, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम जलसों, थाना कोनी, जिला बिलासपुर
कार्रवाई का पूरा घटनाक्रम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस को दिनांक 03 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जलसों के बिरकोना-जलसो नहर पुल के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
सूचना के आधार पर कोनी पुलिस ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से—
15-15 लीटर के 04 पीले प्लास्टिक डिब्बों में कुल 60 लीटर,
तथा 02 लीटर की एक हरी प्लास्टिक बोतल में 01 लीटर,
इस प्रकार कुल 61 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। शराब के संबंध में आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद शराब को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपी के कृत्य को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में रिमांड हेतु प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया की गई।
सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी पर सिरगिट्टी पुलिस का विशेष अभियान
थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर
दिनांक 03.01.2026 को थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में आम सार्वजनिक स्थानों पर शराब एवं अन्य नशा सेवन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मौके पर ही वैधानिक कार्रवाई की।
इस कार्रवाई के तहत कुल 19 व्यक्तियों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
पकड़े गए प्रमुख आरोपी
राजू धुरी, पिता नंदकुमार धुरी, साकिन बन्ना चौक
रामायण यादव, पिता बलिराम यादव, उम्र 40 वर्ष
विवेक डान, पिता यूकेल डान, उम्र 40 वर्ष, निवासी मगरपारा, थाना सिविल लाइन
गोपाल सोनी, पिता मनु सोनी, उम्र 29 वर्ष, निवासी बाजार चौक, तिफरा
अतुल वासनिक, पिता अशोक वासनिक, उम्र 33 वर्ष, निवासी तिफरा
मोहन कुमार साहू, पिता मुरितराम साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी तिफरा
राकेश कश्यप, पिता हेमराम कश्यप, उम्र 22 वर्ष, निवासी तिफरा
इन आरोपियों के अतिरिक्त 12 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी सार्वजनिक शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते वैधानिक कार्रवाई की गई।
एक ही दिन में जिले के तीन अलग-अलग मामलों में हुई इन कार्रवाइयों ने साफ कर दिया कि बिलासपुर पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर पूरी तरह सक्रिय है।



