
बिलासपुर।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के फोटो के साथ किए गए कथित अमर्यादित कृत्य ने राजनीतिक माहौल तीखा कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री के चित्र पर चप्पल से हमला और आपत्तिजनक व्यवहार किए जाने के आरोपों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शुक्रवार को सिविल लाइन्स थाने का घेराव कर दोषियों पर FIR दर्ज करने की मांग की।
भाजयुमो पदाधिकारियों ने थाने में ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह घटना सिर्फ एक राजनीतिक व्यक्ति का नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता, संवैधानिक पद की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर सीधा प्रहार है।
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन का आरोप — “आदिवासी मुख्यमंत्री के सम्मान पर हमला”
घटनास्थल पर नेतृत्व कर रहे भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह कृत्य असभ्य और अराजक मानसिकता का प्रतीक है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आदिवासी समाज का लगातार अपमान करती रही है—
पहले देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्र पत्नी’ कहकर अपमानित किया गया,
अब छत्तीसगढ़ के आदिवासी मुख्यमंत्री की छवि और समुदाय को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की जा रही है।
देवांगन ने कहा कि कांग्रेस को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की साफ-सुथरी छवि और सुशासन व्यवस्था रास नहीं आ रही है, इसलिए दुर्भावनापूर्ण तरीके से उनके फोटो के साथ यह कृत्य किया गया।
भाजयुमो की मांगें — “दोषियों की पहचान कर दर्ज हो FIR”
भाजयुमो ने प्रशासन से तीन प्रमुख मांगें रखीं—
घटना में शामिल व्यक्तियों की तुरंत पहचान की जाए
उपलब्ध वीडियो और फोटो फुटेज के आधार पर FIR दर्ज की जाए
सभी दोषियों पर कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाए
भाजयुमो नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक पद के अपमान की कोई अनुमति नहीं हो सकती।
थाने में भारी भीड़ — भाजयुमो कार्यकर्ताओं की शक्ति-प्रदर्शनी
सिविल लाइन्स थाना परिसर में युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। ज्ञापन सौंपने के दौरान थाने के बाहर राजनीतिक गर्मी चरम पर रही। उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में शामिल रहे—
निखिल केशरवानी (जिलाध्यक्ष, भाजयुमो),
गौरी गुप्ता (प्रदेश मंत्री),
अनमोल झा (प्रदेश पदाधिकारी),
राहुल सराफ (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य),
रितेश अग्रवाल, ऋषभ चतुर्वेदी, सन्नी केशरी, धनंजय गोस्वामी,
मोनू रजक, वैभव गुप्ता, मुकेश राव, महर्षि वाजपेयी, नितिन छाबड़ा,
आशीष तिवारी, निक्कू चौबे, अशोक राजपूत, राम सचदेव,
अलोक पटेल, सुजीत पांडेय, आयुष शर्मा, प्रकाश साहू,
शिवम जायसवाल, विक्रम सिंह, डंकेश्वर यादव, धन्नू डंसेना,
भूपेश तिवारी, तुलेश पटेल सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



