Latest news

शराब के पैसों के लिए 78 वर्षीय बुज़ुर्ग पिता पर कहर!पिता को पीटा, दुकान जलाई… दो आरोपी रातोंरात गिरफ्तार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर/कोनी। एक शर्मनाक और हैरान कर देने वाली वारदात में शराब के लिए पैसे न मिलने पर एक बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 78 वर्षीय बुजुर्ग पिता पर हमला बोल दिया। गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और फिर प्रताड़ना की हद पार करते हुए घर की किराना दुकान में आग लगा दी। दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया, करीब 70 हजार रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।
ग्राम जलसों निवासी लल्लू लाल श्रीवास्तव (78) ने थाने पहुंचकर बताया कि उनका बेटा राजेश श्रीवास्तव शराब का आदी है। 17 नवंबर की शाम वह मोटरसाइकिल ठीक कराने और शराब के लिए पैसे मांगते हुए घर लौटा। पिता ने पहले ही उसे 500 रुपये दे दिए थे, लेकिन राजेश अपने साथी मुरली तिर्की के साथ फिर पहुंचा और और पैसे की मांग करने लगा। मना करने पर दोनों ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट की और धमकाते हुए किराना दुकान में आग लगा दी।
शिकायत मिलते ही कोनी पुलिस ने तुरंत दबिश दी और दोनों आरोपियों—
राजेश श्रीवास्तव (45) और मुरली तिर्की (35)—को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने प्रकरण में धारा 333, 119(1), 326(G), 296, 115(2), 351(2), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमांड पर पेश किया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।