Latest news

सीमांकन से पहले ही कब्जे की साजिश? बिलासपुर में दबंगों का तांडव, पुलिस के सामने जमीन पर चढ़े बुलडोज़र जैसी धमक

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

मोहम्मद इसराइल बबलू


ग्राम नगपुरा में हंगामा — हर्ष  और पियूष पर सुरेश कौशिक की जमीन कब्जाने का आरोप, 3 नवंबर को होना है सीमांकन

बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ तोरवा इलाके के कुछ दबंगों ने खुलेआम एक व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। मामला ग्राम नगपुरा का है, जहाँ जमीन विवाद ने एक बार फिर प्रशासनिक कार्रवाई से पहले ही बवाल खड़ा कर दिया।

मामले में हर्ष मतला और पियूष गंगवान का नाम प्रमुखता से सामने आया है। आरोप है कि दोनों अपने कुछ साथियों और मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचे और सुरेश कौशिक की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई योजनाबद्ध तरीके से की जा रही थी। यह रआरोप सुरेश कौशिक और उसके पपरिजन  नेलगाया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव को शांत कराने का प्रयास किया गया। हालांकि, इस बीच दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति बनी रही।


सीमांकन से पहले बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, संबंधित जमीन का सीमांकन 3 नवंबर 2025 को निर्धारित है। लेकिन उससे दो दिन पहले ही जमीन पर कब्जे की कोशिश किए जाने की बात सामने आने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कब्जे की यह कोशिश पूर्व नियोजित थी, ताकि सीमांकन से पहले ही जमीन पर भौतिक कब्जा स्थापित किया जा सके।


पहले भी हो चुकी है तनातनी

यह विवाद नया नहीं है। बताया जाता है कि कुछ महीने पहले भी इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस समय भी स्थानीय स्तर पर स्थिति तनावपूर्ण बनी थी। तब भी सुरेश कौशिक ने आरोप लगाया था कि जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते मामला शांत हुआ।


वीडियो ने खोला दबंगई का सच

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग जमीन पर काम करते और बहस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद अब यह मामला केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे बिलासपुर में चर्चा का विषय बन गया है।


जमीन मालिक ने दी शिकायत

जमीन मालिक सुरेश कौशिक ने मामले की शिकायत संबंधित थाने में दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वे कानूनी प्रक्रिया के तहत सीमांकन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग पहले से कब्जा कर विवाद को बढ़ाना चाहते हैं।


बिलासपुर में जमीन विवादों की बढ़ती कड़ी

बिलासपुर में पिछले कुछ महीनों से जमीन विवादों और कब्जा प्रकरणों की संख्या बढ़ रही है। कई मामलों में सीमांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कब्जे के प्रयास सामने आए हैं। ग्रामीण इलाकों में यह अब कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सक्रियता का प्रमुख मुद्दा बन गया है।


मुख्य तथ्य एक नज़र में

  • ग्राम नगपुरा, तोरवा थाना क्षेत्र का मामला
  • सुरेश कौशिक की जमीन पर कब्जे की कोशिश
  • हर्ष मतलानी और पियूष गंगवानी के नाम आए सामने
  • 3 नवंबर को होना है सीमांकन
  • वीडियो हुआ वायरल, ग्रामीणों में चर्चा

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।