Latest news

“व्हाइट कॉलर की चालबाजी पर कानून का प्रहार”, हाईकोर्ट ने नवनीत तिवारी की जमानत खारिज की — कहा, आर्थिक अपराध अब राष्ट्र के खिलाफ अपराध माने जाएंगे

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

रायपुर/बिलासपुर | मोहम्मद इसराइल बबलू
न्यायपालिका ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि “सूट-बूट में छिपा अपराध भी अपराध ही होता है।”
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोयला ट्रांसपोर्टरों से अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार नवनीत तिवारी की जमानत याचिका खारिज करते हुए
ऐसी सख्त टिप्पणी दी है, जो देशभर के व्हाइट कॉलर अपराधियों के लिए चेतावनी बन सकती है।
“यह कोई साधारण अपराध नहीं — यह व्यवस्था पर हमला है”
जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की एकलपीठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि —
“केस डायरी में उपलब्ध सामग्री से आरोपी की संलिप्तता प्रथम दृष्टया स्पष्ट है। यह अपराध केवल व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि सार्वजनिक व्यवस्था और शासन की विश्वसनीयता पर सीधा प्रहार है।”
न्यायालय ने माना कि नवनीत तिवारी द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति और लेनदेन के साक्ष्य रिकॉर्ड पर हैं।
कोर्ट ने यह भी कहा कि आरोपी ने अपनी आय के स्रोतों का कोई ठोस विवरण नहीं दिया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अवैध आय के प्रमाण मौजूद हैं।
एसीबी-ईओडब्ल्यू की जांच में उजागर हुआ कोयला सिंडिकेट
अभियोजन पक्ष ने बताया कि आरोपी नवनीत तिवारी ने कोयला परिवहन करने वाले ठेकेदारों से कमीशन के नाम पर अवैध वसूली की थी।
एसीबी और ईओडब्ल्यू ने जांच के दौरान बैंक लेनदेन, कॉल डिटेल्स और गवाहों के बयान जुटाए हैं,
जो इस अवैध नेटवर्क के सुनियोजित संचालन की ओर इशारा करते हैं।
कोर्ट ने टिप्पणी की —
“यह अपराध व्यक्तिगत लाभ तक सीमित नहीं, बल्कि आर्थिक व्यवस्था को खोखला करने वाली सुनियोजित साजिश है।”
ट्रायल में देरी की दलील भी फेल
आवेदक पक्ष ने दलील दी कि ट्रायल अभियोजन की देरी से लंबित है,
लेकिन अदालत ने साफ कहा कि —
“रिकॉर्ड में ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि ट्रायल में देरी अभियोजन के कारण हो रही है।”
साथ ही यह भी कहा कि गिरफ्तारी को अवैध बताना आरोपी का बचाव मात्र है,
ऐसे तर्क इस स्तर पर स्वीकार्य नहीं।
सुप्रीम कोर्ट के हवाले से हाईकोर्ट ने दी चेतावनी
हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पी. चिदंबरम बनाम प्रवर्तन निदेशालय केस का हवाला देते हुए कहा —
“आर्थिक अपराध जानबूझकर किया गया वह अपराध है जिसमें व्यक्तिगत लाभ को सर्वोपरि रखकर
समाज पर पड़ने वाले परिणामों की परवाह नहीं की जाती।”
कोर्ट ने जोर देकर कहा —
“व्हाइट कॉलर क्राइम को हल्के में लेना देश की अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय हित दोनों के लिए घातक सिद्ध होगा।”
कानूनी रूपरेखा
बिंदुविवरणआरोपीनवनीत तिवारीआरोपकोयला ट्रांसपोर्टरों से अवैध वसूलीअधिनियमIPC की धारा 420, 120B, 384 व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7A, 12जांच एजेंसीएसीबी एवं ईओडब्ल्यून्यायालयछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यासनिर्णयजमानत याचिका खारिज “जब अपराध पॉलिश पहन लेता है”
सूट-बूट वाले अपराधी, जो कभी प्रशासन के सलाहकार और ठेकेदार की भूमिका में होते हैं,
अब कानून की जद में आ रहे हैं।
नवनीत तिवारी का मामला उस नई न्यायिक सोच की मिसाल है जिसमें
“भ्रष्टाचार को केवल नैतिक विफलता नहीं, बल्कि राष्ट्र के खिलाफ साजिश” माना जा रहा है।
“अब अपराध गरीब का नहीं, अमीर का भी नाम रखेगा।”

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।