Latest news

कर्मचारी संघ का हल्ला बोल… साय सरकार मोदी की गारंटी तत्काल करे पूरी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर।  मोदी की गारंटी लागू करने की मांग को लेकर प्रांतीय निकाय के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ बिलासपुर एवं उससे संबद्ध संगठनों के साथ छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा आज भोजनावकाश में नारेबाजी एवं रैली निकालकर कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौपा गया

संघ के जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा ने बताया की जनघोषणा में जारी अधिकारी-कर्मचारियों से संबंधित मांगों को मोदी की गारंटी दो वर्ष के पश्चात भी लागू नहीं किए जाने से कर्मचारियों में राज्य शासन के प्रति निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है इससे प्रदेश के कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के दौर में आर्थिकक्षति उठानी पड़ रही है। कंपोजिट बिल्डिंग के प्रांगण में एकत्रित पदाधिकारी को अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पीआर यादव, पवन शर्मा, जीआर चंद्रा, किशोर शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए वादों पर सार्थक पहल नहीं किए जाने से आंदोलन के लिए संघ विवश हो रहा है इन पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर प्रदेश के कर्मचारियों को राहत प्रदान किया जाए


आज के धरना प्रदर्शन में प्रमुख मांगों में केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता 240 दिन के स्थान पर 300 दोनों का अवकाश नगदीकारण, संविदा दैनिक अनियमित कर्मचारियों को नियमित किए जाने, चार स्तरीय वेतनमान देने, शिक्षक-लिपिक एवं विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगति दूर करने के साथ 9 सूत्रीय मांग शामिल है
आज संघ के पदाधिकारी पुराने कंपोजिट बिल्डिंग के प्रांगण में एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां संघ प्रतिनिधि मंडल ने डिप्टी कलेक्टर सी दुबे जी को ज्ञापन सौपा
आज के धरना प्रदर्शन में पी.आर यादव, पवन शर्मा जीआर चंद्रा, किशोर शर्मा, अनिल सिंह, हिमाचल साहू, रामकुमार यादव, महेंद्र तिवारी, संजय बंजारे, राजेंद्र फाये, दुर्गेश साहू, राजकुमार मिश्रा, आर पी परिहार, राजेश्वर वस्त्रकार, चंद्रशेखर यादव, विजय श्रीवास, रामचंद्र ध्रुव, मनीष तिवारी, चंद्रप्रकाश साहू, प्रशांत कोनहेर, मिर्जा कासिम, अनिल शर्मा,जीआर वस्त्रकार, जगत मिश्रा ललित पांडेय, राजेंद्र गुप्ता, पूर्णिमा उपाध्याय, शेफाली पांडे, रेणुका वंशियार, अशोक बंजारे, संतोषी यादव, अंजली गुप्ता, आरती राजपूत, उषा श्रीवास,आरती चौहान, टी सी साहू, दुर्गेश ठाकुर, शशि भूषण मेरसा, प्रशांत मुकाशे, राजेंद्र अवस्थी,आकांक्षा साहू, सौरभ दीवान, रामस्वरूप भोई, जलेश्वर साहू आदि शामिल है

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।