Latest news

बर्जेस अंग्रेजी शाला बना बास्केटबॉल विजेता

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

00 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता


बिलासपुर । अंतर शालेय सी बी एस ई बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बर्जेस अंग्रेजी शाला विजेता बना ।
कृष्णा पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित अंतर शालेय सी बी एस ई बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बर्जेस अंग्रेजी शाला ने अपना वर्चस्व कायम रखा । शाला की प्रबंधन समिति के सचिव  जयदीप रॉबिंसन ने शाला की खेल उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों को बधाई शुभकामनाए दी , वहीं शाला की प्रभारी प्रचार्या श्रीमती स्मिती साधु ने कहा कि शाला के बच्चे पढ़ाई के साथ खेलो में भी कड़ी मेहनत करते है और अपने शाला के साथ अपने अभिभावकों को सम्मानित करते है । इस उपलब्धि के लिए खेल विभाग से जाविद अली, सिंधिया पीटर्स, आकांक्षा ताम्रकार व सभी खिलाड़ियों बधाई शुभकामनाए दी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।