बिलासपुर।
बिलासपुर के पॉश इलाकों में शुमार रिवर व्यू अब खूबसूरती नहीं, गुंडागर्दी के लिए बदनाम होता जा रहा है। खुलेआम दबंगई, दिनदहाड़े मारपीट और पुलिस की लापरवाही ने इस क्षेत्र को दहशत का इलाका बना दिया है। ताजा मामले में कुछ मनचलों ने बीच सड़क पर युवकों पर बर्बर हमला किया — उन्हें जमीन पर पटक-पटककर पीटा, लात-घूंसों से अधमरा कर दिया, और फिर फरार हो गए। हैरानी की बात यह कि आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे, जबकि पुलिस मौके से कोसों दूर थी।

इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा चरम पर है। शहरवासियों का कहना है कि रिवर व्यू इलाका अब बाइक स्टंट, शराबखोरी और गुंडागर्दी का अड्डा बन गया है। लगातार बढ़ती घटनाओं के बावजूद पुलिस केवल बयानबाजी तक सीमित है।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेने की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि अब केवल चालानी कार्रवाई नहीं, बल्कि स्थायी पुलिस चौकी और सख्त पेट्रोलिंग की जरूरत है।
थाना सरकंडा क्षेत्र में शान्ति भंग करने के अंदेशा पर 03 बदमाशों को भेजा गया सलाखों के पीछे

(01)इस्त क्र 274/1200/ 25 धारा – 170,126,135(3) BNSS
आरोपी – योगेश पुरी गोस्वामी उर्फ बिट्टू महाराज पिता लालापुरी गोस्वामी उम्र 24 वर्ष साकिन मुरुम खदान खमतराई, सरकंडा
(02)इस्त क्र 273/1199/ 25 धारा – 170,126,135(3) BNSS
आरोपी – (01) अजित सिंह ठाकुर पिता गोविंद सिंह ठाकुर उम्र 18 वर्ष साकिन बिजौर ब्रिलीयंट पब्लिक स्कूल के पीछे सरकंडा
(02) दिपु सिंह ठाकुर पिता रमेश सिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष सा नाग नागिन तालाब के पास अटल आवास सरकंडा



