बिलासपुर।
सीपत थाना एक बार फिर चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पोस्टर थाना परिसर के सार्वजनिक शौचालय में लगाए जाने के विवाद के बाद अब बड़ी कार्रवाई हुई है। लगातार उठ रही नाराजगी और पूर्व में बाइक चालकों से अवैध वसूली के आरोपों के चलते थाना प्रभारी गोपाल सतपति को हटा दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जारी आदेश में उन्हें साइबर सेल बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।
इस फेरबदल को जिले में पुलिस महकमे की बड़ी “इमेज क्लीनिंग एक्सरसाइज” माना जा रहा है। आदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें कई थाना प्रभारी और उप निरीक्षक शामिल हैं।

विवाद बना ट्रांसफर का कारण
सीपत थाना पिछले कुछ दिनों से विवादों के केंद्र में रहा है। दिवाली से पहले थाना परिसर के सार्वजनिक शौचालय पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का बैनर लगाए जाने से राजनीतिक बवाल मच गया था। भाजपाइयों ने थाने में हंगामा करते हुए थाना प्रभारी पर कार्यवाही की मांग की थी। इससे पहले भी सीपत पुलिस पर बाइक चालकों से अवैध वसूली और दबंगई के आरोप लगे थे।
फेरबदल में इन अफसरों का भी हुआ तबादला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जारी आदेश में अन्य थानों के प्रभारी और पुलिस अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया है —
जिले में हड़कंप
थाना सीपत में लगातार विवाद और जनता की शिकायतों के बीच यह कार्रवाई पुलिस महकमे में “क्लीन इमेज ऑपरेशन” के तौर पर देखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ संकेत दिया है कि किसी भी थाना प्रभारी पर यदि लापरवाही या अनुशासनहीनता के आरोप आए, तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।



