बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले में दीपावली पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रियता की मिसाल पेश की है। त्योहारी भीड़ और संभावित अपराधों की आशंका के बीच तीन थानों की पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में बड़ी कार्रवाई कर यह साबित किया कि पुलिस न केवल चौकस है, बल्कि अपराधियों को मौका देने के पक्ष में नहीं है।
एक ओर सिविल लाइन पुलिस ने बटनदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को पकड़ा, तो दूसरी ओर कोटा पुलिस ने अवैध जुआ अड्डे पर छापा मारकर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में तखतपुर पुलिस ने NDPS एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सिविल लाइन थाना — त्योहार के बीच हथियार के साथ युवक गिरफ्तार


दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला आजाद चौक में एक युवक के संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की।
त्योहारों के कारण पहले से ही इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान टीम को एक युवक के हाथ में बटनदार चाकू दिखाई दिया।
तलाशी में युवक के पास से लोहे का बटनदार चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान राहुल पटेल पिता राजू पटेल (उम्र 19 वर्ष), निवासी माता चौरा, मंगला के रूप में हुई।
पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से किसी संभावित आपराधिक घटना को रोका जा सका।
कोटा थाना — फार्महाउस में चल रहे जुआ अड्डे पर छापा, ₹69,300 नकद, कारें और मोबाइल जब्त

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोटा पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया।
दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लमेर स्थित संतोष कश्यप के फार्महाउस में जुआ खेला जा रहा है।
टीम ने तत्काल दबिश दी और मौके से नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
जप्त सामग्री:
- ₹69,300 नकद
- 03 कारें
- 10 मोबाइल फोन
गिरफ्तार आरोपियों में गिरीश, उधो, मनोज, मिश्रीलाल, कमलेश, चंद्रकांत, संतोष, राम पटेल और विजय सिंह ठाकुर शामिल हैं।
सभी के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।
थाना प्रभारी नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का मजबूत संदेश दिया।
तखतपुर थाना — NDPS एक्ट के फरार आरोपी सूरज कसेर को गिरफ्तार किया गया

थाना तखतपुर पुलिस ने NDPS एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पूर्व में पुलिस ने आरोपी सज्जन कुर्रे उर्फ दद्दु कुर्रे से मादक पदार्थ (गांजा) जब्त किया था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया था कि वह सूरज महाड़ा उर्फ सूरज कसेर (उम्र 32 वर्ष, निवासी जनकपुर रोड तखतपुर) के साथ मिलकर मादक पदार्थ की बिक्री करता है।
21 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि सूरज कसेर मनियारी एनीकट नदी के पास घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से ₹5,000 नगद (गांजा बिक्री की रकम) जब्त की।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण के लिए बिलासपुर पुलिस का समन्वित एक्शन प्लान
तीनों थानों की त्वरित कार्रवाइयों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि त्योहारों के दौरान पुलिस “जीरो टॉलरेंस” नीति पर काम कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सभी थानों में सघन निगरानी, पैदल गश्त, और संवेदनशील इलाकों में विशेष दल तैनात किए गए हैं।
CSP निमितेश सिंह, DSP नूपुर उपाध्याय और थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में हुई इन कार्रवाइयों ने पुलिस के अनुशासन, सजगता और तत्परता को उजागर किया है।
मेरी भी सुनिए…
“निगरानी नहीं, सक्रियता ही अपराध रोकती है”िगरानी नहीं, सक्रियता ही अपराध रोकती है”
त्योहारों के मौसम में आमतौर पर पुलिस बलों की व्यस्तता बढ़ जाती है, लेकिन बिलासपुर में जिस तरह तीन थानों ने त्वरित, ठोस और कानूनी कार्रवाई की — वह ‘प्रोएक्टिव पुलिसिंग’ का उदाहरण है।
यह साफ़ दर्शाता है कि प्रशासन अब केवल घटनाओं पर प्रतिक्रिया देने वाला तंत्र नहीं, बल्कि अपराध की संभावना को पहले ही रोकने वाली व्यवस्था बन रहा है।
Mohammed israil



