Latest news

“वोट चोर—गद्दी छोड़” के शोर में सक्रिय हुए निष्क्रिय नेता, संगठन ने फिर पहचाने असली सिपाही

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

पार्ट 4

Contents
कांग्रेस के “वोट चोर—गद्दी छोड़” अभियान के साथ ही संगठन सृजन अभियान ने पार्टी के भीतर की वास्तविक सक्रियता और निष्ठा की नई परीक्षा शुरू कर दी है। दिलचस्प यह है कि अब वही नेता कुर्सी की दौड़ में सबसे आगे दिखने लगे हैं, जो सामान्य दिनों में कांग्रेस भवन के गलियारे तक में दिखाई नहीं देते थे। जबकि हर बड़े आंदोलन, संघर्ष या पार्टी के संकट काल में वही पुराने जमीनी चेहरे एक बार फिर मोर्चे पर डटे नजर आ रहे हैं — वे, जो कांग्रेस की रीढ़ हैं और नारे से नहीं, निष्ठा से संगठन को जीवित रखते हैं।इस बीच पार्टी नेतृत्व ने भी संकेत दिया है कि अब “सजावटी नेताओं” का दौर खत्म हो रहा है — संगठन उन्हीं के साथ खड़ा होगा, जो मैदान में अपनी पहचान साबित करेंगे।‘भाजपा और चुनाव आयोग एक ही सिक्के के दो पहलू’ — विजय जांगिड़ ‘भारत चौथी अर्थव्यवस्था नहीं, चौथा कर्जदार देश’ — विजय पांडेय ‘एग्जिट पोल की भविष्यवाणी और वास्तविक परिणामों में गहरी खाई’ — शेख नजीरुद्दीन

संगठन सृजन अभियान ने पार्टी के भीतर की वास्तविक सक्रियता और निष्ठा की नई परीक्षा शुरू, कुर्सी की दौड़ निकालेगा कौन आगे

‘वोट चोर—गद्दी छोड़’: कांग्रेस का सियासी शंखनाद, विजय जांगिड़ ने कहा—‘भाजपा वोट चोरी से सत्ता में है

Mohammed israil


कांग्रेस के “वोट चोर—गद्दी छोड़” अभियान के साथ ही संगठन सृजन अभियान ने पार्टी के भीतर की वास्तविक सक्रियता और निष्ठा की नई परीक्षा शुरू कर दी है। दिलचस्प यह है कि अब वही नेता कुर्सी की दौड़ में सबसे आगे दिखने लगे हैं, जो सामान्य दिनों में कांग्रेस भवन के गलियारे तक में दिखाई नहीं देते थे। जबकि हर बड़े आंदोलन, संघर्ष या पार्टी के संकट काल में वही पुराने जमीनी चेहरे एक बार फिर मोर्चे पर डटे नजर आ रहे हैं — वे, जो कांग्रेस की रीढ़ हैं और नारे से नहीं, निष्ठा से संगठन को जीवित रखते हैं।इस बीच पार्टी नेतृत्व ने भी संकेत दिया है कि अब “सजावटी नेताओं” का दौर खत्म हो रहा है — संगठन उन्हीं के साथ खड़ा होगा, जो मैदान में अपनी पहचान साबित करेंगे।

बिलासपुर।
शहर कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 ने रविवार को “वोट चोर — गद्दी छोड़” अभियान की शुरुआत की। इस दौरान राष्ट्रीय सहसचिव एवं छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी विजय जांगिड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आम जनों से फार्म भरवाकर ‘वोट चोरी के खिलाफ जन जागरण’ का संदेश दिया।

कार्यक्रम से पूर्व पूर्व सभापति छोटे पार्षद द्वारा विजय जांगिड़ के सम्मान में स्वल्पाहार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, प्रदेश संयुक्त महामंत्री पंकज सिंह, पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन, प्रमोद नायक, नरेंद्र बोलर, राजेंद्र शुक्ला, प्रदेश सचिव स्वप्निल शुक्ला, सिद्धांशु मिश्रा, शिबली मिराज, भरत कश्यप, महेश दुबे, ऋषि पांडेय, समीर अहमद, जावेद मेमन, विनोद साहू, स्वर्णा शुक्ला, सीमा घृतेश, राज कुमार तिवारी, सीताराम जायसवाल, रमाशंकर बघेल, अशोक भंडारी, अर्जुन सिंह, राकेश हंस, शंकर कश्यप, शैलेन्द्र जायसवाल, अयाज़ खान, शेख निजामुद्दीन, विक्की बक्श, मजहर खान, और शफीक शबरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए “वोट चोर—गद्दी छोड़” के विशाल पोस्टर पर विजय जांगिड़ सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने हस्ताक्षर किए। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से हस्ताक्षर युक्त फार्म भरवाए, जिसमें लोगों ने मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक जवाबदेही की मांग की।


‘भाजपा और चुनाव आयोग एक ही सिक्के के दो पहलू’ — विजय जांगिड़

सहसचिव विजय जांगिड़ ने कहा कि “भाजपा ने वोट चोरी की राजनीति को संस्थागत बना दिया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि “हमारे नेता राहुल गांधी लगातार ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन मिलीभगत के कारण संस्थाएं खामोश रहीं। हरियाणा, महाराष्ट्र और बेंगलुरु के लोकसभा परिणामों ने अब इस सन्देह को प्रमाण में बदल दिया है कि बड़े पैमाने पर वोट चोरी हो रही है।”
उन्होंने कहा कि भाजपा घुसपैठियों और धर्म के नाम पर झूठे नैरेटिव बनाती है, जैसे बिहार में SIR के नाम पर किया गया। “चुनाव आयोग एक भी घुसपैठिये को चिन्हित नहीं कर सका — इससे स्पष्ट है कि भाजपा और आयोग एक ही सिक्के के दो पहलू बन चुके हैं।”


‘भारत चौथी अर्थव्यवस्था नहीं, चौथा कर्जदार देश’ — विजय पांडेय

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि “2014 के बाद भारत हर क्षेत्र में पिछड़ता गया है। भाजपा और प्रधानमंत्री विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनने का ढोल पीट रहे हैं, जबकि सच यह है कि भारत आज विश्व का चौथा सबसे बड़ा कर्जदार देश बन गया है। यह विरोधाभास दर्शाता है कि सरकार आंकड़ों से खेल रही है।”


‘एग्जिट पोल की भविष्यवाणी और वास्तविक परिणामों में गहरी खाई’ — शेख नजीरुद्दीन

पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने कहा कि “हरियाणा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ चुनाव में एग्जिट पोल ने कांग्रेस की बढ़त दिखाई थी। प्रारंभिक रुझानों में भी कांग्रेस आगे थी, लेकिन अंतिम परिणामों में तस्वीर पलट गई। यह एक समान पैटर्न बताता है कि सत्ता की कुर्सी वोट चोरी के जरिए हासिल की जा रही है।”


कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने बताया कि “‘वोट चोर—गद्दी छोड़’ अभियान का मकसद जनता को यह बताना है कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत वोट है, और जब वही चोरी हो जाए तो सत्ता का नैतिक आधार खत्म हो जाता है।”*

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।