Latest news

कांग्रेस संगठन सृजन से पहले माँ महामाया के चरणों में नमन, पर्यवेक्षक सिंघार के दौरे से गरमाई हुई है राजनीति

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

मो इसराइल बबलू


पार्ट 3 ….

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का रतनपुर प्रवास

बिलासपुर।
प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत बिलासपुर-मुंगेली जिले के पर्यवेक्षक और मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंगलवार को रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर पहुंचकर देवी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की खुशहाली, समृद्धि और संगठन की एकजुटता की कामना की।

इस अवसर पर विधायक अटल श्रीवास्तव, महामाया ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद नायक, अभयनारायण राय और राजेन्द्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उमंग सिंघार ने मंदिर ट्रस्ट से माँ महामाया मंदिर की ऐतिहासिक विरासत और स्थापत्य विशेषताओं की जानकारी ली।

रतनपुर दर्शन के पश्चात सिंघार का काफिला पाली तिवरता की ओर रवाना हुआ, जहाँ उन्होंने समाज के गुरुओं के दर्शन किए। इसके बाद वे रायपुर के लिए प्रस्थान कर गए।

रतनपुर में दर्शन के दौरान शुभंकर भावनाओं और संगठनात्मक संवाद का अद्भुत संगम देखने को मिला। रतनपुर से सुभाष अग्रवाल, शीतल जायसवाल, पुष्पकांत कश्यप, मदन कहरा, वहीं बिलासपुर से शिवबालक कौशिक, त्रिलोक श्रीवास, शिवा मिश्रा, सिद्धांशु मिश्रा, महेन्द्र गंगोत्री, अनिल सिंह चौहान, रवि रावत, राजा रावत सहित कांग्रेस, युवा कांग्रेस, पार्षद दल और एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार का यह दौरा न केवल संगठन सृजन अभियान की गंभीरता का परिचायक है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि कांग्रेस नेतृत्व अब श्रद्धा और सेवा के भाव के साथ जमीनी स्तर पर संगठन की डोर को और मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।