मो इसराइल बबलू
कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा, कानून व्यवस्था और एन-कॉर्ड समिति की बैठक — प्रशासन हुआ एक्शन मोड में
Bilaspur। बिलासपुर प्रशासन ने अब सड़क पर अनुशासन लागू करने का मन बना लिया है।कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई संयुक्त बैठक में यह स्पष्ट कहा गया —“हेलमेट और सीट बेल्ट उल्लंघन पर अब कोई रियायत नहीं, युवाओं को नशे से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।”
बैठक में एसएसपी रजनेश सिंह, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे, आरटीओ असीम माथुर, सीएमएचओ शुभा गढेवाल सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सर्जिकल स्ट्राइक
कलेक्टर ने कहा कि सड़क हादसे अब “मानव भूल नहीं, प्रशासनिक कमजोरी” बन चुके हैं।
उन्होंने 6 ब्लैक स्पॉट और 3 ग्रे-स्पॉट का पुनः परीक्षण कर तुरंत सुधार के निर्देश दिए।
जिले के ब्लैक स्पॉट:
- सेंदरी चौक, कोनी
- जाली मोड़, रतनपुर
- मस्तुरी हाईवे तिराहा
- भदौरा चौक, मस्तुरी
- पंधी चौक, सीपत
- जांजी बस स्टैंड, सीपत
ग्रे स्पॉट:
- नेहरू चौक
- महाराणा प्रताप चौक
- अशोक नगर चौक
एसएसपी रजनेश सिंह बोले — 689 लाइसेंस रद्द, अब बख्शा नहीं जाएगा
एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक 689 लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं।
उन्होंने निर्देश दिया कि
“हेलमेट और सीट बेल्ट नियमों के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई हो।
स्कूल और कॉलेजों में ट्रैफिक एजुकेशन कैम्प चलाए जाएं।”
ट्रैफिक शिक्षा को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल करने का सुझाव भी बैठक में रखा गया।
एन-कॉर्ड समिति — युवाओं को नशे से दूर रखने की मुहिम
कलेक्टर ने कहा —
“नशा अब युवाओं के भविष्य को खा रहा है, स्कूल-कॉलेज स्तर पर जागरूकता जरूरी है।”
उन्होंने पुलिस, ड्रग्स कंट्रोल और स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई और पुनर्वास योजना लागू करने के निर्देश दिए।
जिले में दवा दुकानों की स्थिति:
- कुल दवा दुकानें – 2,214
- CCTV युक्त दुकानें – 2,011
- शेष दुकानों पर जल्द कार्रवाई के निर्देश
कानून व्यवस्था की समीक्षा — त्योहारों पर रहेगा अलर्ट मोड
त्योहारों और आयोजनों को देखते हुए कलेक्टर और एसएसपी ने सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।
मुख्य बिंदु:
- हर थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ेगी
- असामाजिक तत्वों पर निगरानी
- SDM–SDOP संयुक्त भ्रमण करेंगे
- CCTV निगरानी सुदृढ़ की जाएगी
सड़क हादसों का हाल (जनवरी–सितंबर 2025)
विवरण संख्या कुल सड़क दुर्घटनाएँ 428 मृतक 91 गंभीर रूप से घायल 213 हेलमेट न पहनने वाले 62% मामलों में सीट बेल्ट उल्लंघन 47% मामलों में
(स्रोत: परिवहन व पुलिस विभाग)
मेरी भी सुनिए….
“नीति नहीं, नियत में अनुशासन चाहिए।”
बिलासपुर में सड़क सुरक्षा और नशा नियंत्रण पर बैठकें हर साल होती हैं, लेकिन आंकड़े वही रहते हैं।
यदि कलेक्टर की सख्ती ज़मीनी कार्रवाई में बदली तो यह बैठक महज़ प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि “जागरूकता से अमल की दिशा में निर्णायक कदम” साबित होगी।
Mohammed israil Bablu
कलेक्टर अग्रवाल का स्पष्ट संदेश —“सड़कें अनुशासन की मांग करती हैं, और शहर सहयोग की।”अब बारी सिस्टम की है कि यह सख्ती जनता तक असर दिखाए।



