Latest news

बिलासपुर में पत्रकार पर हमला — सच्चाई दिखाना पड़ा भारी, लाइव कवरेज कर रहे जिया उल्ला खान पर लोहे के हथियार से जानलेवा वार!

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर |
पत्रकारिता की जमीन पर सच बोलना एक बार फिर खतरे में पड़ गया है। बिलासपुर के फ्रीलांस जर्नलिस्ट जिया उल्ला खान पर सोमवार देर शाम तिफरा क्षेत्र में लोहे के हथियार से जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, पत्रकार खान तिफरा में सड़क खुदाई कर डाली जा रही पाइप लाइन की लाइव कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान कवरेज से नाराज एक दंपति ने उन पर अचानक हमला बोल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया गया है कि जिया उल्ला खान को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकारों में तीव्र आक्रोश है। पत्रकार संगठनों ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि “अगर सच्चाई दिखाने पर हमला होगा, तो लोकतंत्र में पत्रकारिता की सुरक्षा कहां बचेगी?
अब सवाल उठता है — क्या बिलासपुर में सच लिखना और दिखाना गुनाह बन चुका है?

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।