मो इसराइल बबलू
राजेंद्र फाये निर्वाचित अध्यक्ष, चंद्रहास पाठक को 23 मतों से हराया

बिलासपुर, 9 अक्टूबर 2025।
राज्य कर (जीएसटी) कार्यालय बिलासपुर की विभागीय समिति — छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ से सम्बद्ध — के अध्यक्ष पद का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से संपन्न हुआ। यह चुनाव 8 अक्टूबर 2025 को जीएसटी कार्यालय के सभागृह में आयोजित किया गया।
निर्वाचन अधिकारियों ललित कश्यप और दिलेश्वर भंडारी ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई समिति के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न की गई। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार — राजेंद्र फाये और चंद्रहास पाठक — आमने-सामने थे। मतगणना के परिणाम में राजेंद्र फाये ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रहास पाठक को 23 मतों से पराजित कर जीत हासिल की।
अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर बधाई संदेशों की बौछार हुई।
प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, जीआर चंद्रा, जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा, जिला सचिव महेंद्र तिवारी, प्रांतीय सचिव राजेश टंडन, रामकुमार यादव, राजेश्वर वस्त्रकार, निर्वाचन अधिकारी ललित कश्यप, यशवंत साहू, देवेंद्र कुमार जायसवाल, जयकुमार कश्यप, मतदान अधिकारी राजेश महाणिक, लता वॉशिंग, सुनील शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



