Latest news

दरिंदगी की इंतिहा: मंदिर से लौट रही महिला को घसीटकर जंगल में रेप के बाद मर्डर, सीआरपीएफ कैंप के पास मिली लाश

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

Mohammed israil


दंतेवाड़ा कांड: सुरक्षा घेरे के बीच भी महिला सुरक्षित नहीं, शव के पास फ्लाइट मोड पर मिला मोबाइल; ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

रायपुर, दंतेवाड़ा। बस्तर संभाग एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना से दहल उठा। विजयादशमी के दिन मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रही महिला को दरिंदों ने सीआरपीएफ कैंप के पास से घसीट लिया और जंगल में ले जाकर बलात्कार करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। महिला का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ। शरीर पर घसीटे जाने और प्रताड़ना के गहरे निशान पाए गए हैं।

पुलिस को घटनास्थल पर महिला का मोबाइल फोन मिला, जो फ्लाइट मोड पर था। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि अपराधियों ने जानबूझकर उसकी लोकेशन छुपाने की कोशिश की।


घटना का सिलसिला

  • मृतका भांसी के मासापारा स्थित देवी मंदिर में नवरात्रि पर पूजा कर रही थी।
  • विजयादशमी के दिन गांव कुंदेली लौटते वक्त दरिंदों ने रास्ते से उठा लिया।
  • जंगल में रेप के बाद गला घोंटकर हत्या की गई।
  • शव नग्न अवस्था में मिला, आसपास खून और संघर्ष के निशान।

ग्रामीणों का आक्रोश

घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि सीआरपीएफ कैंप पास में होने के बावजूद महिला के साथ ऐसी घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल है। महिलाएं अब घर से निकलने में भय महसूस कर रही हैं।


राजनीतिक प्रतिक्रिया

सीपीआई जिला सचिव जितेन्द्र सोरी ने प्रशासन को चेताया – “यदि एक हफ्ते में आरोपी नहीं पकड़े गए, तो उग्र आंदोलन होगा।”
सामाजिक संगठनों ने भी दंतेवाड़ा पुलिस की नाकामी पर सवाल उठाए हैं।



फ्लाइट मोड क्यों?
महिला के मोबाइल को फ्लाइट मोड में डालना इस ओर इशारा करता है कि अपराधियों को तकनीकी ट्रैकिंग का डर था। यह संगठित अपराध की ओर भी इशारा कर सकता है।


कोंडागांव में दरिंदगी: नाबालिग से बार-बार रेप, 8 महीने की प्रेग्नेंट हुई बच्ची, पड़ोसी युवक गिरफ्तार

अस्पताल में खुला राज – पेट दर्द लेकर पहुंचे, तो सामने आई हैवानियत

कोंडागांव। जिले से मानवता को हिलाकर रख देने वाला मामला सामने आया है। एक 26 वर्षीय युवक ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को बार-बार अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी देवनाथ नेताम पहले बहाने से लड़की को मक्के की बाड़ी में बुलाता और फिर धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

जब पीड़िता को लगातार पेट दर्द रहने लगा तो परिवार उसे अस्पताल ले गया। जांच में सामने आया कि वह आठ महीने की गर्भवती है। इसके बाद पूरे गांव और इलाके में सनसनी फैल गई।


गंभीर सवाल

  • आरोपी कई महीनों तक रेप करता रहा, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी।
  • परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि पीड़िता को धमकाकर चुप रखा गया।
  • मामला उजागर होने के बाद ग्रामीण गुस्से में हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


नाबालिग से रेप के हालिया मामले (पिछले 3 सालों में छत्तीसगढ़):

  • 2023: बालोद में 12 वर्षीय लड़की से गैंगरेप।
  • 2024: रायगढ़ में 15 वर्षीय छात्रा से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म।
  • 2025: अब कोंडागांव में नाबालिग 8 माह की गर्भवती पाई गई।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।