Latest news

दशहरे पर खून की होली:  तीन दर्दनाक हत्याएं, मातम में बदला पर्व, जानिए क्या है पूरा मामला…

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

🔴 mohammed israil


– बुजुर्ग सास-दामाद की गला दबाकर हत्या, स्वास्थ्य कर्मचारी महिला की घर में लहूलुहान लाश और मां को गाली देने पर साथी की गमछे से हत्या


बिलासपुर, रायगढ़, रायपुर। छत्तीसगढ़ में विजयादशमी का पर्व इस बार खुशियों के बजाय मातम और खून की होली में बदल गया। रायगढ़ से लेकर बालोद तक और तमनार के गांवों तक, तीन बड़ी वारदातों ने प्रदेश को हिला दिया। जहां एक ओर रायगढ़ जिले में सास और दामाद की हत्या कर बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, वहीं बालोद में स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी की हत्या ने सनसनी फैला दी। इसके अलावा रायगढ़ के तमनार में शराब के नशे में एक दोस्त ने अपनी मां को गाली देने पर साथी का गमछे से गला घोंट दिया। तीन अलग-अलग जिलों की ये खौफनाक घटनाएं बता रही हैं कि त्योहारों पर भी अपराधियों के हाथ खून से रंगने से नहीं कांपते।


केस-1 : रायगढ़ डबल मर्डर केस

“सास-दामाद की हत्या, बेटी जिंदगी और मौत के बीच”

  • स्थान: ग्राम रायकेरा, थाना घरघोड़ा, रायगढ़
  • घटना: गुरुवार (2 अक्टूबर) की सुबह घर से बुजुर्ग महिला सुकमेत सिदार (80) और उनके दामाद लक्ष्मण सिदार (60) की लाश बरामद हुई।
  • आशंका: गला दबाकर हत्या।
  • घायल: मृतका की बेटी गंभीर हालत में, अस्पताल में भर्ती।

ग्रामीण चर्चा

Contents
🔴 mohammed israil – बुजुर्ग सास-दामाद की गला दबाकर हत्या, स्वास्थ्य कर्मचारी महिला की घर में लहूलुहान लाश और मां को गाली देने पर साथी की गमछे से हत्याबिलासपुर, रायगढ़, रायपुर। छत्तीसगढ़ में विजयादशमी का पर्व इस बार खुशियों के बजाय मातम और खून की होली में बदल गया। रायगढ़ से लेकर बालोद तक और तमनार के गांवों तक, तीन बड़ी वारदातों ने प्रदेश को हिला दिया। जहां एक ओर रायगढ़ जिले में सास और दामाद की हत्या कर बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, वहीं बालोद में स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी की हत्या ने सनसनी फैला दी। इसके अलावा रायगढ़ के तमनार में शराब के नशे में एक दोस्त ने अपनी मां को गाली देने पर साथी का गमछे से गला घोंट दिया। तीन अलग-अलग जिलों की ये खौफनाक घटनाएं बता रही हैं कि त्योहारों पर भी अपराधियों के हाथ खून से रंगने से नहीं कांपते।केस-1 : रायगढ़ डबल मर्डर केस“सास-दामाद की हत्या, बेटी जिंदगी और मौत के बीच”केस-2 : बालोद – महिला कर्मचारी की हत्या“अनुकंपा नौकरी पर मिली जिंदगी, देवर ने छीनी मौत”केस-3 : तमनार – दोस्ती में दुश्मनी“शराब की महफिल में मां को गाली, गमछे से साथी का गला घोंट डाला” डबल मर्डर (रायगढ़):
  • हाल ही में मृतका सुकमेत सिदार को एक प्लांट से बड़ी मुआवज़ा राशि मिली थी।
  • आशंका जताई जा रही है कि परिवारिक विवाद और पैसों के लालच ने इस डबल मर्डर को जन्म दिया।

पुलिस कार्रवाई

  • मृतक लक्ष्मण के बेटे और एक पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ।
  • थाना प्रभारी कुमार गौरव ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद असली वजह सामने आएगी।
  • एसडीओपी सिद्धांत तिवारी की अगुवाई में टीम जांच कर रही है।

केस-2 : बालोद – महिला कर्मचारी की हत्या

“अनुकंपा नौकरी पर मिली जिंदगी, देवर ने छीनी मौत”

  • स्थान: वार्ड क्रमांक 17, दल्लीराजहरा, जिला बालोद
  • मृतका: प्रीति सेमरे (35 वर्ष), स्वास्थ्य विभाग में स्वीपर।
  • पृष्ठभूमि: प्रीति को जुलाई 2024 में पति की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।

वारदात

  • गुरुवार देर रात घर के अंदर प्रीति की लाश खून से सनी मिली।
  • हत्या का आरोप मृतका के देवर अमन सेमरे पर।
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमन को हिरासत में लिया।

पुलिस जांच

  • मकान को सील कर फॉरेंसिक जांच शुरू।
  • पुलिस का कहना – वैज्ञानिक जांच और सुरागों के आधार पर असली वजह सामने आएगी।

केस-3 : तमनार – दोस्ती में दुश्मनी

“शराब की महफिल में मां को गाली, गमछे से साथी का गला घोंट डाला”

  • स्थान: कुंजेमुरा गांव, थाना तमनार, जिला रायगढ़
  • मृतक: सुकमन राठिया (46 वर्ष)
  • आरोपी: दशरथ राठिया (47 वर्ष)

वारदात

  • 1 अक्टूबर को दोनों शराब पी रहे थे।
  • इसी दौरान मृतक ने आरोपी की मां को गाली दी।
  • गुस्से में आकर दशरथ ने गमछे से गला घोंटकर सुकमन की हत्या कर दी।
  • अगले दिन (2 अक्टूबर) खेत में लाश मिली।

पुलिस कार्रवाई

  • आरोपी ने वारदात की कबूलनामा किया।
  • पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

डबल मर्डर (रायगढ़):

  • बुजुर्ग महिला और दामाद की हत्या
  • बेटी गंभीर हालत में
  • मुआवज़ा राशि विवाद पर शक

बालोद मर्डर:

  • स्वास्थ्य कर्मचारी महिला की हत्या
  • पति की मौत पर मिली थी अनुकंपा नौकरी
  • देवर पर हत्या का आरोप

तमनार मर्डर:

  • शराब के नशे में दोस्त की हत्या
  • मां को गाली देने पर गुस्सा
  • गमछे से गला दबाकर मौत

पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

तीनों घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ में त्योहारों पर भी अपराध की आग थमने का नाम नहीं ले रही। पुलिस के लिए यह चुनौती है कि परिवारिक विवाद, लालच और नशे की खतरनाक तिकड़ी को कैसे रोका जाए।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।