Latest news

“विजयादशमी पर विकास की जीत – बीजापुर में 103 नक्सली आत्मसमर्पण, करोड़ों के इनामी भी शामिल”

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

मो इसराइल


रायपुर, 02 अक्टूबर 2025।धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व इस बार छत्तीसगढ़ में हिंसा पर विकास और सुशासन की ऐतिहासिक जीत का गवाह बना। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर में 103 नक्सलियों के आत्मसमर्पण को “शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य की दिशा में निर्णायक पड़ाव” बताते हुए सुरक्षा बलों को बधाई दी।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” और “नियद नेल्ला नार योजना” ने वर्षों से लाल आतंक के भ्रम में भटके युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की नई उम्मीद दी है।

  • बीजापुर में आत्मसमर्पण करने वालों में से 49 नक्सली ऐसे हैं, जिन पर कुल 1 करोड़ 6 लाख 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
  • आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक नक्सली को 50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई है।
  • सरकार उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 1890 से अधिक माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जो सरकार की नीतियों और जनता के भरोसे का सबूत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा है।

बीजापुर आत्मसमर्पण की बड़ी झलक

  • कुल आत्मसमर्पण : 103 नक्सली
  • इनामी नक्सली : 49
  • इनाम राशि : ₹1 करोड़ 6 लाख 30 हजार
  • अभियान प्रेरणा : पूना मारगेम अभियान

2 : पुनर्वास नीति 2025

  • आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक को ₹50,000 प्रोत्साहन राशि
  • समाज की मुख्यधारा में शामिल करने की योजना
  • सुरक्षित, सम्मानजनक और उज्ज्वल भविष्य की गारंटी

3 : अब तक का आंकड़ा

  • आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी : 1890+
  • सरकार का लक्ष्य : 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का उन्मूलन

4 : मुख्यमंत्री का संदेश

  • “यह विजय केवल बस्तर की नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ की है।”
  • “नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई अब अपने अंतिम दौर में है।”
  • “हम हर आत्मसमर्पित को समाज में सम्मानजनक जीवन देंगे।”

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।