Bilaspur। ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा आज 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई ,उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
शहर अध्यक्ष विजय पांण्डेय ने कहा कि महात्मा गांधीजी के विचार और सिद्धांत हमेशा प्रासंगिक होंगे ,जिन्होंने सत्य, अहिंसा और सविनय आंदोलन को अपना अमोघ अस्त्र के रूप में प्रयोग कर जहां भारत को आज़ादी दिलाई वहीं विश्व मे शांति और बंधुत्व का पैगाम दिया , वर्तमान में विश्व जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है ऐसे महात्मा गांधी जी के विचारों को आत्मसात कर ही इन विकट समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।



संयोजक ज़फ़र अली,हरीश तिवारी ने कहा कि लालबहादुर शास्त्री जी एक कर्मठ, निष्ठावान और सैद्धांतिक व्यक्ति थे ,जिन्हें देश का दूसरा प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य मिला, उन्होंने ” जय जवान -जय किसान ” का नारा देकर सैनिकों और किसानों की महत्ता को दर्शाया ,1965 में भारत -पाकिस्तान युद्ध मे पाकिस्तान को मुहँ की खानी पड़ी और हमारी सेना लौहार तक पहुंच चुकी थी ,पर रूस की मध्यस्तता में समझौता हुआ किन्तु दुर्भाग्य वश शास्त्री जी का 11 जनवरी 1966 में निधन हो गया।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांण्डेय,संयोजक ज़फ़र अली,हरीश तिवारी,माधव ओत्तालवार, त्रिभुवन कश्यप, शिवा मिश्रा, विश्वम्भर गुलहरे,कालीचरण यादव,विनोद साहू,जितेंद पांण्डेय,स्वर्णा शुक्ला,अन्नपूर्णा ध्रुव,चंद्रहास केशरवानी,शैलेन्द्र जायसवाल,विजय दुबे,गणेश रजक,जसबीर गुम्बर,सुरेंद्र तिवारी,सूर्यमणि तिवारी,भगत गांधी,वीरेंद्र सारथी,गौरव एरी,अतहर खान,सुनील पांण्डेय,करम गोरख,अशोक चौधरी,चंद्रहास शर्मा,हेरि डेनिएल,संतोष पिप्पलवा आदि उपस्थित थे।



