Latest news

मां शेरावाली दुर्गा उत्सव समिति बिनोवा नगर में भव्य जगराते का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद का आनंद

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

मो इसराइल

बिलासपुर। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मां शेरावाली दुर्गा उत्सव समिति, बिनोवा नगर द्वारा भव्य जगराते का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का ऐसा समागम देखने को मिला कि पूरा नगर माँ की आराधना में सराबोर हो गया।


कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने मां दुर्गा की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त करने से की। इसके बाद लगातार भजन और भक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि “हम सबने नौ दिनों तक माता रानी की पूजा-अर्चना और सेवा कर जो शक्ति प्राप्त की है, उसे सही दिशा में लगाना चाहिए। यह शक्ति हमारे परिवार और समाज की सुख-शांति, समृद्धि के साथ प्रदेश और देश के विकास में भी योगदान दे सकती है।”

कार्यक्रम में समिति के प्रमुख सदस्य राजा यादव, जिनेंद्र कुमार बब्ला ठाकुर, नगर के प्रमुख नागरिक प्रशांत पांडेय, अनिल चंदेल, उत्तम चटर्जी, बब्लू केसरवानी, संजय दवे, संतोष चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हजारों की संख्या में एकत्र भक्तों ने भजनों का आनंद लिया और माता रानी को चढ़ाए गए भोग व प्रसाद का स्वाद भी ग्रहण किया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।