Mohammed israil
जल्दी ही ई सिम, स्पीड और नेटवर्क की समस्या होगी दूर, महाप्रबंधक का दावा पहले से स्थिति काफी बेहतर हुई
प्रधानमंत्री ने स्वदेशी 4G टावरों का राष्ट्र को समर्पण किया; बिलासपुर क्षेत्र में हाई-स्पीड इंटरनेट और FITH सेवाओं का विस्तार


बिलासपुर, 01 अक्टूबर 2025:
बीएसएनएल बिलासपुर व्यावसायिक क्षेत्र ने 2024-25 और वर्तमान वर्ष में दूरसंचार और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। महाप्रबंधक एन. श्रीवास्तव ने बताया कि यह क्षेत्र तकनीकी आत्मनिर्भरता, डिजिटल सशक्तिकरण और ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी विस्तार के मामले में अग्रणी बन चुका है।
प्रधानमंत्री ने 97,500 स्वदेशी 4G टावरों का राष्ट्र को समर्पित किया


27 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग ₹37,000 करोड़ की लागत से तैयार 97,500 से अधिक मोबाइल 4G टावरों को राष्ट्र को समर्पित किया। भारत अब उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिनके पास पूर्णतः स्वदेशी 4G/5G तकनीकी स्टैक उपलब्ध है। भारत इस श्रेणी में पाँचवां देश बन गया है, जहाँ स्वीडन, डेनमार्क, चीन और दक्षिण कोरिया भी शामिल हैं।
- 92,600 से अधिक 4G साइटें बीएसएनएल द्वारा स्थापित।
- 18,900 से अधिक साइटें डिजिटल भारत निधि (USOF/DBN) से वित्तपोषित।
- लगभग 26,700 दूरस्थ, सीमावर्ती और उग्रवाद प्रभावित गांव जुड़ चुके।
- 20 लाख से अधिक नए उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं उपलब्ध होंगी।
- सभी टावर सौर ऊर्जा से संचालित, भारत का सबसे बड़ा ग्रीन टेलीकॉम साइट्स क्लस्टर।
बिलासपुर क्षेत्र में 4G अपग्रेड और नए मोबाइल कनेक्शन
- बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा में अब तक 1,133 BTS को 4G में अपग्रेड किया गया।
- फेज IX-2 के तहत 844 टावरों में से 791 स्वदेशी 4G में अपग्रेड।
- डिजिटल भारत निधि परियोजना के तहत 476 टावरों में से 342 चालू।
- 2024-25 में 1,54,106 नए मोबाइल उपभोक्ता जुड़े, जिनमें 56,495 MNP ग्राहक।
- इस वित्तीय वर्ष में 36,276 नए मोबाइल कनेक्शन जुड़े, 5,500 MNP ग्राहक।
“फ्रीडम प्लान” के जरिए 4G सेवा का अनुभव
- बीएसएनएल ने नए और MNP ग्राहकों के लिए 1 रुपये में फ्रीडम प्लान लांच किया।
- 1 अगस्त – 15 सितंबर 2025 तक प्रतिदिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 SMS, 30 दिन की वैधता।
- बिलासपुर क्षेत्र में 18,877 ग्राहक जुड़े: अम्बिकापुर-8,194, बिलासपुर-6,910, रायगढ़-3,773।
FITH और फाइबर नेटवर्क का विस्तार
- FITH ग्राहकों की संख्या 12,631 (अम्बिकापुर-2,683, बिलासपुर-6,939, रायगढ़-3,009)।
- अम्बिकापुर और रायगढ़ में सभी वायरलाइन ग्राहकों को फाइबर नेटवर्क पर स्थानांतरित।
- तेज इंटरनेट स्पीड, कम लेटेन्सी और बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित।
भारतनेट परियोजना के तहत ग्रामीण कनेक्टिविटी
- 216 ग्राम पंचायतों (बिलासपुर-169, रायगढ़-41, सरगुजा-70) को ऑप्टिकल फाइबर द्वारा इंटरनेट से जोड़ा।
- 105 स्कूलों को हाई-स्पीड इंटरनेट, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, ई-गवर्नेंस और आर्थिक विकास को गति।
- ग्रामीण क्षेत्र के लोग डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।
Enterprise Business और नई सेवाओं का विस्तार
- कैम्पस, WiFi, LAN और नेटवर्किंग सेवाएं; बैंक और पोस्ट ऑफिस में लीज्ड लाइन उपयोग।
- हाई कोर्ट बिलासपुर और गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में WiFi सेवा शुरू।
- राष्ट्रीय WiFi रोमिंग सेवा और IFTV/IPIV (300+ लाइव टीवी चैनल) उपलब्ध।
- E-SIM सेवाएं जल्द ही उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होंगी।
महाप्रबंधक एन. श्रीवास्तव ने कहा कि बीएसएनएल बिलासपुर क्षेत्र डिजिटल और दूरसंचार सेवाओं में लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है और ग्रामीण, शहरी एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में सभी नागरिकों तक कनेक्टिविटी और तकनीकी सशक्तिकरण सुनिश्चित कर रहा है।



