Latest news

जनसेवा और विकास के संकल्प के बीच पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का 62वां जन्मदिवस ऐतिहासिक उत्सव बना

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

Mohammed israil


बिलासपुर। पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का 62वां जन्मदिवस सोमवार को जनआशीर्वाद, कार्यकर्ताओं के उत्साह और शुभकामनाओं के बीच एक ऐतिहासिक उत्सव के रूप में मनाया गया।

सुबह भगवान की आराधना और आरती से दिन की शुरुआत करने वाले विधायक अग्रवाल के कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं और आमजन का तांता लगा रहा। समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी और बिलासपुर विकास के प्रति उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर विधायक अग्रवाल ने आत्मीयता से सभी से मुलाकात कर शुभकामनाएँ स्वीकार कीं और कहा कि जनसेवा ही उनका सर्वोच्च धर्म है। दिनभर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होता रहा।

विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्होंने बिलासपुर के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जन्मदिवस का यह आयोजन केवल व्यक्तिगत उत्सव नहीं रहा, बल्कि जनसेवा और विकास के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक बन गया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।